{"_id":"661474ceceb705dbb20354c4","slug":"jammu-crime-raid-and-recover-jammu-news-c-10-jam1008-337315-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गिरफ्तार महिला तस्कर के घर छापा, हेरोइन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गिरफ्तार महिला तस्कर के घर छापा, हेरोइन बरामद
विज्ञापन
बख्शी नगर पुलिस ने रेशमघर कॉलोनी में की कार्रवाई
वजन का मापतौल करने वाली मशीन भी कब्जे में ली
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नशे का हाॅट स्पाॅट बने रेशमघर कॉलोनी में सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कुख्यात महिला नशा तस्कर सुदेश कुमारी के घर पर दबिश दी। इस तस्कर की निशानदेही पर हेरोइन और एक वजन मापतौल की मशीन बरामद की गई।
सुदेश कुमारी पहले से गिरफ्तार हैं। उस पर नशा तस्करी के कई अन्य मामले दर्ज हैं। उसकी निशानदेही पर बख्शी नगर पुलिस ने कार्रवाई की है। नशा तस्करी को लेकर पुलिस का विशेष अभियान जारी है। शहर में नशे के 14 हॉट स्पॉट चिह्नित किए गए हैं, जहां पर कार्रवाई जारी है। डीएसपी जहीर अब्बास ने बताया कि महिला तस्कर की संपत्ति को जल्द कुर्क किया जाएगी। पुलिस ने शहर में कुछ दिनों में तीन तस्करों की संपत्ति को कुर्क किया है। अब तीन और लोगों की पहचान की गई है, जिन पर जल्द ही कार्रवाई होगी।