{"_id":"67a7ca40927eb20c2b01885a","slug":"jammu-crime-police-jammu-news-c-10-agr1006-541668-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: वाहनों पर हथियारों के स्टीकर, हॉकी- डंडे बेसबॉल रखे तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: वाहनों पर हथियारों के स्टीकर, हॉकी- डंडे बेसबॉल रखे तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
पुलिस की तरफ से कार से बरामद बेसवाल। इंदिरा चौक में वाहनों की जांच करते पुलिस कर्मी: स्रोत सोशल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहनों पर हथियारों के स्टीकर, हॉकी- डंडे बेसबॉल रखे तो खैर नहीं
इससे अपराध को हो रहा महिमागान, पुलिस ने शुरू किया विशेष अभियान, कई जगहों पर नाके लगाकर कार्रवाई
अजय मीनिया
जम्मू। वाहनों पर हथियारों के स्टीकर मिले या फिर गाड़ी में हॉकी- डंडे, बेसबॉल रखे मिले तो अब कार्रवाई हो जाएगी। पुलिस ने ऐसा करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान छेड़ दिया है। पुलिस का मानना है इससे गैंग कल्चर विकसित हो रहा है ।अपराध से संबंधित कोई भी स्टीकर लगाने पर भी कार्रवाई होगी। पुलिस की तरफ से सभी थानेदारों को इसे लेकर निर्देश दिए गए हैं।
सूत्रों का कहना है कि ये कार्रवाई गैंगस्टरों के खिलाफ शुरू किए गए आपरेशन क्लीन अप का ही अहम हिस्सा है। डीआईजी जम्मू की तरफ से सभी एसएसपी को निर्देश दिया गया कि वे थाना स्तर पर इसे प्रभावी बनाएं। थाना स्तर पर इसे लेकर जगह-जगह नाके लगाकर युवाओं से पूछताछ होगी। वाहनों की तलाशी होगी। वाहनों में मारपीट से संबंधित किसी भी वस्तु के मिलने पर हिरासत में लिया जाएगा और वस्तु के रखने का कारण पूछा जाएगा। उचित जवाब न देने पर पुलिस की तरफ से सख्त कार्रवाई होगी।
वाहनों पर स्लोगन से गैंग कल्चर बढ़ रहा
बस स्टैंड पुलिस, पक्का डंगा पुलिस, आरएस पुरा पुलिस, मीरां साहिब पुलिस की तरफ से पिछले दो दिनों के भीतर वाहनों की विशेष जांच के लिए अभियान चलाया गया है। इस दौरान कारों और मोटरसाइकिलों पर हथियारों के स्टीकर चिपकाने वालों पर कार्रवाई की गई है। एसपी इरशाद राथर का कहना है कि हथियारों के स्टीकरों से गैंग कल्चर विकसित हो रहा है। इसे लेकर कार्रवाई की गई है।