फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu crime news Tantric and associate arrested for raping two young girls

Jammu: दो युवतियों से दुष्कर्म करने वाला तांत्रिक गिरफ्तार, शागिर्द भी काबू

Sat, 05 Nov 2022 01:42 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sat, 05 Nov 2022 01:42 PM IST
सार

छन्नी पुलिस स्टेशन में 20 दिन पहले सुंजवां की रहने वाली दो युवतियों ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक तांत्रिक और दूसरा उसका सहयोगी है।

विज्ञापन
jammu crime news Tantric and associate arrested for raping two young girls
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

जम्मू पुलिस ने उपचार करने के नाम पर दुष्कर्म करने वाले तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। तांत्रिक के लिए महिलाओं और युवतियों को बहला फुसलाकर पहुंचाने वाला तांत्रिक का सहयोगी दलाल भी गिरफ्तार किया गया है। छन्नी पुलिस स्टेशन में 20 दिन पहले सुंजवां की रहने वाली दो युवतियों ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन


शिकायतकर्ताओं ने बताया कि तांत्रिक ने उससे और उसकी बहन के साथ दुष्कर्म किया है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था और आरोपियों की तलाश में कई जगहों पर छापेमारी चल रही थी।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तांत्रिक जुल्फिकार उत्तराखंड के सुल्तानपुर (हरिद्वार) का रहने वाला है। इसका सहयोगी मोहम्मद युनुस पंजाब के लुधियाना का रहने वाला है। जुल्फिकार झाड़ फूक का काम करता है, जबकि युनुस उसका शागिर्द है, जो उस तक युवतियों को पहुंचाता है। आरोपी ने शिकायत करने वाली युवतियों का उपचार करने के लिए अपने पास बुलाया। इसके बाद उनको नशीली दवा खिलाई। फिर बारी-बारी दोनों से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुष्कर्म करने के बाद पीड़ितों को धमकाया भी और उनसे पैसे भी मांगे। साथ ही उनके मना करने पर मारपीट भी की। पुलिस ने दोनों को इनके निवास स्थान से दबोचा है। ये दोनों दुष्कर्म करने के बाद जम्मू से भाग गए थे। 

छन्नी थाना प्रभारी का कहना है कि संभावना है कि आरोपियों ने सिर्फ इन्हीं दो युवतियों से नहीं, बल्कि और भी कई युवतियों और महिलाओं को अपना निशाना बनाया है। दोनों से फिलहाल पूछताछ चल रही है। इनको मजिस्ट्रेट के सामने कर सात दिन की रिमांड पर भी लिया गया है।


बिश्नाह: सैन्यकर्मी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज

शहर के नबाबाद पुलिस स्टेशन में एक सैन्यकर्मी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। एक युवती ने थाने में बताया कि बिश्नाह के रहने वाले रमन कुमार ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वह उसको कई बार होटल में लेकर जाता था। उसने उससे वहीं पर दुष्कर्म किया। अब जब शादी की बात आई तो वह मना कर रहा है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर केस दर्ज किया है। मेडिकल के बाद मामला दर्ज कर आगे की जांच शुुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed