फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu crime news: Rape criminals aged between 19 to 25 are lodged in Jammu jail

कहानी अपराध की: जम्मू की जेल में बंद हैं 19 से 25 की उम्र के दुष्कर्म के आरोपी, 26 से 35 साल वाले नशा तस्कर

Thu, 19 Oct 2023 10:37 AM IST
kumar गुलशन कुमार अजय मीनिया, अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अजय मीनिया, अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 19 Oct 2023 10:37 AM IST
सार

जेलों में कुल 30 अपराधों के तहत अंडर ट्रायल कैदी हैं। यही नहीं, हत्या के मामलों में महिलाएं भी काफी हैं। जम्मू-कश्मीर की जेलों में कुल 4646 अंडर ट्रायल कैदी हैं।

विज्ञापन
jammu crime news: Rape criminals aged between 19 to 25 are lodged in Jammu jail
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में एक खास उम्र युवाओं को नशा तस्कर और दुष्कर्म का अपराधी बना रही है। इसमें 19 से 25 साल की उम्र दुष्कर्म का अपराधी, तो वहीं 26 से 35 की उम्र नशा तस्कर बना रही है। जेलों में बंद कैदियों में सबसे अधिक इन्हीं दो अपराधों में उक्त आयु वर्ग के लोग हैं।

विज्ञापन


जेलों में कुल 30 अपराधों के तहत अंडर ट्रायल कैदी हैं। यही नहीं, हत्या के मामलों में महिलाएं भी काफी हैं। जम्मू-कश्मीर की जेलों में कुल 4646 अंडर ट्रायल कैदी हैं। इनमें से 19 से 25 आयु वर्ग के 1322 लोग हैं। इनमें दुष्कर्म के 225 अपराधी है। हत्याओं के 227 और नशा तस्करी के 314 कैदी हैं।
विज्ञापन


वहीं, 26 से 35 आयु वर्ग के 1775 लोग हैं। इन 1775 लोगों में दुष्कर्म के मामलों में 195 कैदी हैं। नशा तस्करी में 551 पुरुष और 12 महिलाएं हैं, जबकि हत्याओं के मामले में 364 पुरुष और 19 महिलाएं शामिल हैं। 25 से 35 आयु वर्ग के तहत जेल में बंद 1775 कैदियों की बात करें, तो इनमें दुष्कर्म और नशा तस्करी के मामलों में संलिप्त कुल 758 लोग हैं, जो कुल संख्या का लगभग आधा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें हत्याओं के 364 पुरुषों और 19 महिलाओं को भी मिला दें, तो तीन अपराधों के ही 1141 कैदी बन जाते हैं। आंकड़ों पर नजर डालें, तो दुष्कर्म में 19 से 25 आयु वर्ग और नशा तस्करी में 26 से 35 साल की आयु वाले सबसे अधिक हैं।

अन्य आयु वर्ग की स्थिति

जेलों में अंडर ट्रायल कैदियों में 19 से 25 आयु वर्ग में कुल 1322 लोग हैं। वहीं 36 से 45 आयु वर्ग के 919 लोग हैं। 46 से 60 आयु वर्ग के 310 लोग हैं और 61 साल से आगे की आयु के 119 लोग हैं।

नशे की लत बना देती है अपराधी

15 से 20 साल की आयु के युवा सबसे पहले नशे की लत में पड़ते हैं। इसके बाद लत पूरी करने के लिए आगे चेन बनाते हैं। अपने साथ पांच से छह लोगों को जोड़ते हैं। जब तक यह 25 से 30 साल तक पहुंचते हैं, तो यह नशे के आदि बन जाते हैं। यही नशे की लत इन्हें अपराधी बना देती है। इसमें फिर वह कोई अपराध करने से पीछे नहीं हटते। यहीं कारण है कि इस आयु वर्ग के लोग ज्यादा शामिल होते हैं। -डॉ. राकेश बनाल, मनोचिकित्सक, जम्मू मनोरोग अस्पताल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed