फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, crime, jwel chownk murder case

Jammu News: मुख्य आरोपियों में से एक पिस्ताैल सहित गिरफ्तार, खुलासा जल्द

विज्ञापन
jammu, crime, jwel chownk murder case
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। बहुचर्चित ज्यूल चौक हत्याकांड को पुलिस ने लगभग सुलझा लिया है। हत्याकांड में मुख्य रूप से शामिल आरोपियों में से एक पिस्ताैल सहित गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य अभी फरार हैं।
हत्या का कारण मुख्य रूप से पुरानी रंजिश ही बताया गया है। हत्या को अंजाम देने वाले खौफ गैंग को शक था कि कठुआ में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए खौफ गैंग के सदस्य शुन्नु की सूचना सुमित गटरू ने पुलिस को दी थी। इसी का बदला लेने के लिए हत्याकांड को अंजाम दिया गया। इस मामले को सुलझाने में जिला पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) की भी अहम भूमिका बताई जा रही है।
विज्ञापन

हत्या में इस्तेमाल किए गए तीनों वाहन बरामद कर लिए गए हैं। इनमें दो कारें और एक स्कूटी शामिल हैं। एक कार जम्मू के सिद्धड़ा, दूसरी सांबा और स्कूटी परमंडल मोड़ से बरामद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि एसओजी ने पुलिस को मुख्य आरोपियों के नाम, इनके सहयोगियों, पनाह देने वालों से लेकर इनके द्वारा इस्तेमाल किए वाहनों की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई। पुलिस जल्द ही इस संबंध में अधिकारिक तौर पर खुलासा कर सकती है। मुख्य आरोपियों में आरएस पुरा, सतवारी, तालाब तिल्लो, बिक्रम चौक व जीवन नगर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ज्यूल चौक पर दिया था हमले को अंजाम: बता दें कि 19 जनवरी को शहर की सबसे व्यस्त ज्यूल चौक पर दिनदहाड़े विजयपुर के रहने वाले सुमित जंडयाल की हत्या कर दी गई थी। बदमाशों ने सरेआम काम सवार सुमित पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के कुछ देर बाद ही खौफ गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि ये उनके भाई शुन्नू की हत्या का बदला है। शुन्नु कठुआ में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया था। शुन्नु खौफ गैंग का सदस्य था। खौफ गैंग को शक था कि सुमित ने शुन्नु के कठुआ में होने की सूचना पुलिस को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed