फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, crime, jewel chownk case

Jammu News: आरोपियों ने चार महीने तक की थी रेकी, शास्त्री नगर में किराये के कमरे में रची साजिश

विज्ञापन
jammu, crime, jewel chownk case
प्रदेश के बाहर से हथियार मंगवाए, वारदात को अंजाम देने से एक सप्ताह पहले खरीदी थी कार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। ज्यूल चौक हत्याकांड को लेकर पुलिस ने कई खुलासे किए हैं। इसमें बताया कि आरोपियों ने सुमित जंडियाल उर्फ गटारू की हत्या पूरी योजना के साथ की थी। इसके लिए चार महीने तक रेकी की और प्रदेश के बाहर से हथियार मंगवाए थे। शहर के शास्त्री नगर में किराये पर कमरा लेकर साजिश रची और फिर मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया।
हत्या की साजिश विक्की सलाथिया ने बिक्रम चौक के हर्ष के साथ रची थी। वारदात को अंजाम देने के लिए हर्ष ने लड़के तैयार किए। आरोपियों को पता था कि सुमित जंडियाल जम्मू में रहता है। चार महीने तक सुमित की रेकी की और उसे भनक तक नहीं लगने दी।
विज्ञापन

वारदात से एक सप्ताह पहले आरोपियों ने 1.5 लाख रुपये की काले रंग की ऑल्टो कार (जेके02एपी6546) खरीदी थी। हत्या के बाद आरोपी एक स्कूटी से फरार हो गए। ऑल्टो और आई-20 कार का इस्तेमाल किया। सभी वाहनों को पुलिस ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी जम्मू ने कहा कि पुलिस ने चरणवार तरीके से जांच की है। जिन लोगों ने वारदात को अंजाम दिया, जिन्होंने साजिश और जो दोनों के बीच की कड़ी हैं। सभी की पहचान की गई है। यानी हत्या करने वाले, आरोपियों का पनाह देने वाले और वित्तीय मदद करने सभी पहचान हो गए है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
------
जम्मू को शहरवासियों के लिए बनाएंगे सुरक्षित : एसएससपी
एसएसपी जम्मू जोगिंद्र सिंह ने कहा कि बीते कुछ दिनों से लगातार बड़ी घटनाएं हुई हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल है। शहर के ग्रेटर कैलाश, फ्लाय मंडाल जैसे वारदातों में शामिल लोगों की पहचान की गई है। सभी को जल्द पकड़ा जाएगा। लोगों के डर को दूर करेंगे और जम्मू को शहरवासियों के लिए सुरक्षित बनाएंगे।
----
गिरफ्तार 11 आरोपियों में दो नाबालिग, एक ने चलाई थी गोली
ज्यूल चौक हत्याकांड में शामिल शूटर, षड्यंत्रकारियों, सह आरोपियों साहित पनाह देने वाले कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो नाबालिग हैं। आरोपियों में हर्ष सिंह उर्फ बांटा निवासी बिक्रम चौक मुख्य साजिशकर्ता है, जो विक्की सलाथिया के लगातार संपर्क में रहा। मिथुन कुमार निवासी काना चारगल, धून, नगरोटा को साजिशकर्ता व वित्तीय संबंध में गिरफ्तार किया है। अभय प्रताप सिंह उर्फ मुई उर्फ अभि निवासी नई बस्ती और एक नाबालिग (शूटर)। शिव कुमार भगत उर्फ शिब्बू उर्फ कोड़ा निवासी शारिका बिहार, तालाब तिल्लो (साजिशकर्ता/रेकी)। अमित कुमार उर्फ चिदी निवासी गोले पंजपीर तालाब तिल्लो, अरुण कुमार निवासी बिक्रम चौक, रूहान फारूक निवासी गूल रामबन वर्तमान में असराराबाद, सिद्धड़ा (सह-अभियुक्त)। अजय कुमार निवासी बिक्रम चौक, राज निवासी पुरानी सीमापुरी, दिल्ली (पनाह देने वाले) और एक नाबालिग शामिल है। सभी जम्मू-कश्मीर से हैं।

--------------------
हत्या से जुड़े सवालों पर यह बोले एसएसपी
- हत्या के पीछे कारण क्या है?
एसएसपी ने कहा कि हत्या का कारण रंजिश है। एक गैंग विकास सलाथिया और दूसरी सुमित जंडियाल की है। रामगढ़ में हुई हत्या से दोनों में रंजिश थी, जिसके चलते ही ये हत्या हुई है।
- क्या आरोपियों के लिंक पंजाब के गैंगस्टर से हैं?
यह जांच का विषय है, इतनी दूर पहुंचने की जरूरत नहीं है।
ज्यूल में ही क्यों हत्या करने का स्थान चुना?
आरोपी काफी समय से सुमित का पीछा कर रहे थे। ज्यूल में उन्हें मौका मिला और हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed