{"_id":"6752161583f27cb7440fd388","slug":"jammu-crime-four-arrest-jammu-news-c-10-lko1027-497030-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: हेरोइन और हथियारों के साथ चार को गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: हेरोइन और हथियारों के साथ चार को गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपियों में तीन महिलाएं शामिल, बिश्नाह के चोरली गांव का मामला
एक के पति की नशा तस्करी मामले में हुई है हत्या
डराने धमकाने के लिए महिला तस्करों ने रखा था बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बिश्नाह पुलिस ने नशा तस्करी के मामले में तीन महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 40 ग्राम हेरोइन और तेजधार हथियार बरामद हुए हैं।
आरोपियों में एक महिला ऐसी भी है, जिसके पति की 2023 में नशा तस्करी के ही एक मामले में हत्या हुई थी। इन महिलाओं पर बिश्नाह और अन्य पुलिस स्टेशनों में नशा तस्करी के 6-7 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार वीरवार को पुलिस ने पुख्ता सूचना पर बिश्नाह के चोरली गांव में छापा मारा। इस दौरान प्रवीण कुमार उर्फ पीना, रेखा कुमारी उर्फ काजल, ज्योति वाला उर्फ रमता और रश्मि लंगेह शामिल को गिरफ्तार किया। ये लोग लंबे समय से नशा तस्करी में संलिप्त रहे हैं।
विज्ञापन
पिछले वर्ष नशा तस्करी के ही एक मामले में रश्मि लंगेह के पति सनी कुमार की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ये तीनों महिलाएं अपने घर में ही नशे का कारोबार करती हैं। यदि कोई नशा तस्कर पैसे न दे तो तेजधार हथियारों से डराती धमकाती हैं।
साथ ही नशा तस्करों और नशेड़ियों को डिलीवरी देते वक्त यदि वह कोई आनाकानी करें तो उसके लिए इन महिलाओं ने प्रवीण कुमार को बदमाश के तौर पर साथ रखा हुआ था। थाना प्रभारी बिश्नाह सुशील चौधरी ने मामले की पुष्टि की है। बताया कि एक तरह से इनका पूरा परिवार ही नशा तस्करी करता है। आरोपियों को रिमांड पर ले लिया है। संभव है कि इस मामले में कुछ और भी रिकवरी हो।