{"_id":"67c4ca2efc2b6a4f07091f0f","slug":"jammu-crime-e-singh-fir-jammu-news-c-10-lko1027-557845-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जानीपुर थाने में पहली ई-साइन एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जानीपुर थाने में पहली ई-साइन एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के जानीपुर पुलिस स्टेशन में नए आपराधिक कानून के तहत पहली ई-साइन एफआईआर दर्ज हुई है। आमतौर पर शिकायत दर्ज कराने करवाने पर एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने होते हैं।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र निवासी अंकुश गुजराल ने पुलिस स्टेशन जानीपुर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके ऊपर तेजधार हथियारों से हमला हुआ है। वह शिकायत लेकर थाने में पहुंचा, जहां उसकी शिकायत दस्तावेज के बजाय कंप्यूटर पर दर्ज की गई।
डीएसपी सतीश कुमार का कहना है कि डिजिटल परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते आपराधिक ट्रैकिंग नेटवर्क और सिस्टम (सीसीटीएनएस) पोर्टल के माध्यम से कानून की संबंधित धाराओं के तहत आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर नंबर 28/2025 पहली ई-साइन एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
यह प्रणाली डिजिटल हस्ताक्षरों के साथ एफआईआर के कागज रहित पंजीकरण को सक्षम बनाती है। इससे पुलिस विभाग के भीतर डिजिटल परिवर्तन की शुरुआत करते हुए पारदर्शिता, प्रामाणिकता और त्वरित सेवा वितरण सुनिश्चित होता है। यह पहल पारंपरिक तरीकों से प्रौद्योगिकी-संचालित पुलिसिंग में बदलाव का प्रतीक है, जिससे दक्षता और जवाबदेही बढ़ती है।