{"_id":"67a5224af5e2827b4d08e4f1","slug":"jammu-crime-district-arrest-jammu-news-c-385-1-mwj1001-105375-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जिले में चोरी के चार मामलों में नौ लोग पकड़े, 12 लाख रुपये की संपत्ति बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जिले में चोरी के चार मामलों में नौ लोग पकड़े, 12 लाख रुपये की संपत्ति बरामद
Fri, 07 Feb 2025 02:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Fri, 07 Feb 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मिश्रीवाला। पुलिस ने चोरी के चार मामले सुलझाने का दावा किया है। साथ ही बताया कि विभिन्न मामलों में नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर 12 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की है।
यह जानकारी एसपी ग्रामीण बृजेश शर्मा ने वीरवार को काना चक पुलिस स्टेशन में आयोजित प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने चक जाफर में इंडस टावर्स लिमिटेड की साइट पर दूरसंचार उपकरण चोरी का मामला पुलिस स्टेशन कानाचक में दर्ज किया गया था।
इस मामले में मोहम्मद आरिफ रैना और उत्तम कुमार को गिरफ्तार करने के बाद घरोटा से एक आरआरयू सहित चोरी हुए दूरसंचार उपकरण बरामद किए गए हैं।
यह गिरोह जिला जम्मू में कई चोरियों में शामिल है और उनसे और भी बरामदगी की उम्मीद है। उत्तम कुमार एक पेशेवर चोर है, जिस पर गुजरात में मामला दर्ज है। दूसरा मामला मिश्रीवाला में आभूषण चोरी का है।
विज्ञापन
इसे सुलझाते हुए एक किशोर व उसके दो दो साथियों को गिरफ्तार किया है। उनपर सात लाख मूल्य के आभूषण चुराने का आरोप है। यह आभूषण देहरान खौड़ में एक सुनार को बेचे थे। सुनार और तीन किशोरों के पास से छह लाख की नकदी व एक स्वर्ण टिक्का बरामद किया है। सुनार को भी गिरफ्तार किया गया है।
उधर, अखनूर इलाके में मवेशी चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक भैंस और घोड़ा बरामद किया है। यह गिरोह अखनूर और घरोटा इलाके में बहुत सक्रिय है। पुरखू में गाय के बछड़े की चोरी की गुत्थी सुलझा ली है।
अनीता शर्मा से शिकायत मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने रोहित कुमार और शमशेर सिंह उर्फ पिप्पी को पीएस कानाचक की टीम ने गिरफ्तार किया है। पूरा अभियान एसएसपी जम्मू जोगिंदर सिंह की निगरानी में चलाया गया। इस मौके पर एसडीपीओ दोमाना मुद्देस्सर हुसैन और काना चक एसएचओ मनोज धर मौजूद रहे।