फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, crime, cyber crime

Jammu News: साइबर ठगी के तीन मामलों में सवा लाख रुपये रिकवर

विज्ञापन
jammu, crime, cyber crime
जिला जम्मू पुलिस के साइबर सेल ने पाई सफलता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जिला पुलिस जम्मू के साइबर सेल ने तीन अलग-अलग ऑनलाइन साइबर मामलों का निपटारा करते हुए सवा लाख रुपये रिकवर करने में सफलता पाई है। एक शिकायत में शिकायतकर्ता को संदिग्ध व्यक्ति से व्हाट्सएप कॉल आया कि उसके नाम का पार्सल दिल्ली में वितरित किया गया है। पार्सल की डिलीवरी के लिए 29,500 रुपये का भुगतान करना होगा। वह बातों में आ गया और पैसा ट्रांसफर कर दिया। दूसरे मामले में एक व्यक्ति से 50,000 रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी हुई। आरोपी ने निवेश के नाम पर ठगी की। तीसरे मामले में पीड़ित ने फंडफ्लेक्स लोन कैलकुलेटर ऐप पर 50,000 रुपये का ऋण आवेदन किया। इसके बदले 1250 रुपये सदस्यता शुल्क भुगतान करने का मैसेज आया। इस पर पैसे ट्रांसफर कर दिए गए। बाद में और पैसा जमा करने को कहा गया। तीनों मामलों में शिकायतें आने पर पुलिस ने आरोपियों के बैंक अकाउंट सीज कराए और उक्त पैसे में से सवा लाख रुपये वापस दिलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed