फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, crime, arrest

Jammu News: 33 किलो हीरोइन बरामदगी मामले में मुख्य आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

विज्ञापन
jammu, crime, arrest
मुख्य आरोपी हरजीत सिंह फोटो एसआईए
आरोपी जम्मू के सीमावर्ती इलाकों से हेरोइन की खेप एकत्र कर पंजाब में पहुंचाता था
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर की राज्य जांच एजेंसी (एफबीआई) ने 33 किलोग्राम हेरोइन की बरामदगी से जुड़े एक बड़े ड्रग तस्करी के मामले में पंजाब से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी तरनतारन जिले के कासेल निवासी हरजीत सिंह है। इस गिरफ्तारी से सीमा पार से होने वाले नारको टेररिज्म पर बड़ा प्रहार किया है।
एसआईए के प्रवक्ता ने बताया कि हरजीत सिंह को एसआईए की एक टीम ने गिरफ्तार किया है। सीमा पार सक्रिय एक अंतरराष्ट्रीय नारकोटिक्स नेटवर्क में उसकी पहचान एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में की गई है। हरजीत सिंह ने अमृतपाल सिंह उर्फ फौजी को अमृतपाल सिंह बाथ से जोड़ने में मुख्य भूमिका निभाई थी, जो पहले से ही हिरासत में है।
विज्ञापन

अमृतपाल सिंह बाथ इस सिंडिकेट का सरगना माना जाता है। वह फिलहाल फरार है और माना जा रहा है कि वह विदेश में है। बाथ कथित तौर पर खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स से जुड़ा हुआ है। प्रवक्ता ने बताया कि हरजीत सिंह की अपनी दुकान है । वह मादक पदार्थों की खेपों की आवाजाही का समन्वय करने का आरोप है। उसकी आश्वासन पर अमृतपाल उर्फ फौजी नेटवर्क में शामिल हो गया। यह जम्मू के सीमावर्ती इलाकों से हेरोइन की खेप एकत्र की और पंजाब में बाथ के सहयोगियों को इसे सौंपने में मदद की। एसआईए अधिकारियों का मानना है कि इस गिरफ्तारी से गिरोह की संरचना की गहरी परतों को उजागर करने और सीमा पार नार्को-आतंकवादी अभियानों से इसके संबंधों पर प्रकाश डालने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि आगे की जांच चल रही है और गिरफ्तारियां और खुलासे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
अगस्त 2024 में हुई थी गिरफ्तारी
अगस्त 2024 में जम्मू में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली थी। एक ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने 33 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की है। साथ ही एक शख्स को भी गिरफ्तार किया गया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकेबंदी कर दी और जब पंजाब निवासी दो युवक बीसी रोड बस स्टैंड इलाके में एक बैग के साथ घूमते देखे गए तो पुलिस को उन पर संदेह हुआ। पुलिस ने जब युवकों को रोक कर उनकी तलाशी लेनी चाही तो एक युवक फरार हो गया, जबकि दूसरा पुलिस की पकड़ में आ गया।पुलिस ने पकड़े गए युवक के बैग की जब तलाशी ली तो उसमें 26 पैकेट भरे मिले, जिसमें 33 किलो हेराईन थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed