{"_id":"6813dcdb88d78034530acf40","slug":"jammu-court-oath-jammu-news-c-10-lko1027-602731-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: न्यायाधीश संजय परिहार और शहजाद अजीम ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: न्यायाधीश संजय परिहार और शहजाद अजीम ने ली शपथ
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश अरुण पल्ली ने नवनियुक्त न्यायाधीश संजय परिहार और शहजाद अजीम को न्यायाधीश के रूप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य न्यायाधीश सहित जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की संख्या हुई 15
जम्मू। जम्मू-कश्मीर व लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश कक्ष में वीरवार को एक कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्य न्यायाधीश अरुण पल्ली ने नवनियुक्त न्यायाधीश संजय परिहार और शहजाद अजीम को पद की शपथ दिलाई। दोनों न्यायाधीशों को जम्मू-कश्मीर व लद्दाख उच्च न्यायालय में नियुक्त किया गया है।
इसके साथ जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या मुख्य न्यायाधीश सहित 15 हो गई है। शपथ समारोह की कार्यवाही जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल (कार्यवाहक) एमके शर्मा द्वारा संचालित की गई। उन्होंने भारत सरकार, विधि एवं न्याय मंत्रालय, न्याय विभाग (नियुक्ति प्रभाग), नई दिल्ली से प्राप्त अधिसूचना, भारत के राष्ट्रपति द्वारा जारी वारंट आफ अप्यांटमेंट और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल द्वारा जारी प्राधिकरण पत्र को पढ़ा।
इसमें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को दो नवनियुक्त न्यायाधीशों को पद की शपथ दिलाने के लिए अधिकृत किया गया। समारोह में न्यायाधीश सिंधु शर्मा, न्यायाधीश रजनेश ओसवाल, न्यायाधीश जावेद इकबाल वानी, न्यायाधीश राहुल भारती, न्यायाधीश मोक्षा खजूरिया काजमी, न्यायाधीश राजेश सेखरी और न्यायाधीश मोहम्मद यूसुफ वानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं, न्यायाधीश संजीव कुमार, न्यायाधीश विनोद चटर्जी कौल, न्यायाधीश संजय धर व न्यायाधीश वसीम सादिक नरगल उच्च न्यायालय के श्रीनगर विंग से वर्चुअल माध्यम से शपथ समारोह में शामिल हुए। जेएनएफ