फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu could get new trains in budget

बजट में मिल सकता है नई ट्रेनों का तोहफा

Wed, 25 Feb 2015 06:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 25 Feb 2015 06:03 PM IST
विज्ञापन
jammu could get new trains in budget

माता वैष्णो देवी के दर्शन करने की वजह से जम्मू में देशभर से श्रद्धालु आते हैं, लेकिन अब भी यहां तक प्रमुख स्थानों से ट्रेन सुविधा नहीं है। मोदी सरकार बनने के बाद वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा स्टेशन के प्रति सरकार का झुकाव बढ़ा है। पिछले दिनों यहां दौरे पर आए रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने घोषणा की थी कि कटड़ा शीघ्र ही देश के सभी राज्यों की राजधानियों से जुड़ जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को वैष्णो देवी के दर्शन में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आए।

विज्ञापन


इसलिए उम्मीद है कि सरकार कटड़ा तक नई रेलगाडि़यों की घोषणा कर सकती है। हालांकि, पिछले रेल बजट की ट्रेनें भी अब तक चलनी शुरू नहीं हुई हैं। फिलहाल जम्मू से दिल्ली, अहमदाबाद, टाटानगर, कानपुर, वाराणसी, राजेंद्र नगर पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, दुर्ग, गोरखपुर, गुवाहाटी, भागलपुर, कोटा, जबलपुर, हावड़ा, अजमेर, मुंबई, इंदौर, ऋषिकेश, मंगलोर, पुणे, राउरकेला, चेन्नई, काठगोदाम, उदयपुर के लिए ट्रेन सेवा है।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, मध्य प्रदेश, राजस्थान तथा दक्षिण भारत के यहां काफी संख्या में लोग मेहनत मजदूरी करने के सिलसिले में जम्मू-कश्मीर में आते हैं। ट्रेनों की संख्या कम होने की वजह से लगातार इन इलाकों के लिए ट्रेन की मांग की जाती रही है। सूत्रों का कहना है कि डीआरएम की ओर से भी लंबी दूरी की कुछ ट्रेनों का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीद की जा रही है कि रेल बजट में कुछ एक्सप्रेस गाडि़यां मिलने के साथ ही कुछ साप्ताहिक ट्रेनों के फेरे भी बढ़ाए जा सकते हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कश्मीर में रेलमार्ग का जाल बिछाने के लिए पुरानी योजनाओं को त्वरित गति से निपटाने के लिए आवश्यक उपायों की घोषणा की भी उम्मीद है। लोगों का कहना है कि जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कश्मीरियों का दिल जीतने में जुटे हैं उससे यहां रेल सेवा की बेहतरी की दिशा में घोषणा हो सकती है।


जम्मू रेलवे को लेकर खास प्रगति नहीं हो सकी
अक्तूबर 1972 में जब जम्मू रेलवे स्टेशन का उद्घाटन हुआ, उस वक्त के तत्कालीन वरिष्ठ स्टेशन मास्टर रहे एवं 1991 रेलवे का विशिष्ट सेवा का सम्मान प्राप्त कर चुके युवराज गुप्ता (अब सेवानिवृत्त) का कहना है कि अब तक स्टेशन की उस गति से प्रगति नहीं हुई जितनी होनी चाहिए थी। यहां देशभर से श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं। धार्मिक पर्यटन के साथ साथ कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई ट्रेनें शुरू की जानी चाहिए। उम्मीद है कि इस बजट में देश के सभी राज्यों की राजधानियों से रेल सेवा को जोड़ने की दिशा में घोषणा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed