{"_id":"640d8144a7200441280269b3","slug":"jammu-condition-of-doctor-accused-of-killing-a-female-friend-doctor-is-critical-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: महिला मित्र की हत्या के आरोपी डॉक्टर की हालत गंभीर, तीसरे दिन भी नहीं कर पाया बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: महिला मित्र की हत्या के आरोपी डॉक्टर की हालत गंभीर, तीसरे दिन भी नहीं कर पाया बात
Sun, 12 Mar 2023 01:07 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 12 Mar 2023 01:07 PM IST
सार
जानीपुर में महिला डाक्टर की हत्या के आरोपी डॉक्टर के खुदकुशी मामले में एसआईटी ने दूसरे दिन भी जांच की। वहीं, उक्त डॉक्टर की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
Jammu
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जम्मू शहर के जानीपुर में महिला डाक्टर की हत्या के आरोपी डॉक्टर के खुदकुशी मामले में एसआईटी ने दूसरे दिन भी जांच की। वहीं, उक्त डॉक्टर की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। आरोपी तीसरे दिन भी किसी से बात नहीं कर पाया है।
विज्ञापन
बख्शी नगर के डीएसपी विक्रम सिंह ने कहा कि मामले में जांच चल रही है। अभी कुछ बताया नहीं जा सकता है। मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए गए हैं। गौरतलब है कि भद्रवाह के रहने वाले डेंटल डॉक्टर जोहर महमूद ने अपनी महिला मित्र डाॅ. सुमेधा को अपने घर बुलाकर चाकू से हत्या कर दी थी। इसके बाद खुद भी खुदकुशी का प्रयास किया। महमूद इस समय भी आईसीयू में भर्ती है। उसके पेट में चाकू से गहरे घाव हुए हैं।
विज्ञापन