{"_id":"67327db51b4d6879c90ffc14","slug":"jammu-cm-on-the-way-to-jammu-by-road-jammu-news-c-10-jam1004-480322-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: फ्लाइट रद्द हुई तो गाड़ी लेकर कश्मीर से जम्मू के लिए निकल पड़े उमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: फ्लाइट रद्द हुई तो गाड़ी लेकर कश्मीर से जम्मू के लिए निकल पड़े उमर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दशक में बदल गया मिजाज, खुशदिली से सबका मन जीतने की ओर बढ़ा रहे कदम
कश्मीर से जम्मू तक वाया रोड आए सीएम ने जगह-जगह रुक कर बनाए मस्ती के वीडियो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बैकग्राउंड में पहला गाना बजता है मैं निकला गड्डी लैके... ठीक दो मिनट के बाद दूसरा वीडियो अंग्रेजी में... फ्लाई मी द मून, लेट मी प्ले अमंग दी स्टार्स एंड लेट मी सी व्हट्स स्प्रिंग इज लाइक ऑन... मतलब मुझे चांद पर ले चलो, मुझे सितारों के बीच खेलने दो, मुझे देखने दो कि वसंत कैसी होती है। फिर तीसरे वीडियो के बैकग्राउंड मे बजता है जिंदगी इक सफर है सुहाना, यहां कल क्या हो, किसने जाना।
ये तीनों वीडियो सीएम उमर अब्दुल्ला के इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए हैं। उमर ने श्रीनगर से जम्मू विधानसभा पहुंचने के सफर के दौरान ये रिकॉर्ड किए। उमर को सोमवार को जम्मू सचिवालय पहुंचना था। रविवार को एन मौके पर पता चला कि खराब मौसम की वजह से फ्लाइट रद्द हो गई है। इसलिए वे अपना काफिला लेकर वाया रोड ही श्रीनगर से जम्मू के लिए निकल गए। पूरे सफर में वे जगह-जगह रुकते आए।
हवाई अभ्यास से राजमा तक का जिक्र
अंग्रेजी वाले पोस्ट में उमर ने श्रीनगर से जम्मू के बीच अनंतनाग के पास बने रनवे का जिक्र किया है। इसमें लिखा कि ये श्रीनगर से जम्मू के बीच टेकआफ का अकेला रनवे है। मैं टेकआफ के लिए उतर रहा हूं। मुझे नहीं पता कि हम यहां विमान का अभ्यास कब देखेंगे। उमर ने एक अन्य वीडियो में लिखा कि हमने श्रीनगर में दोपहर का भोजन कर लिया था तथा हमें जम्मू के लिए उड़ान भरने की उम्मीद थी। इसलिए दुर्भाग्यवश पारंपरिक राजमा चावल से वंचित रह गया।
विज्ञापन
पोस्ट करके पढ़ता नहीं हूं
बता दें कि अभी कुछ दिन पहले उमर ने कहा था कि वे सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट तो खूब करते हैं, लेकिन इन्हें पढ़ते नहीं हैं। बता दें कि उमर एक्स के पूर्व नाम ट्विटर पर 2009 से सक्रिय हैं, लेकिन इंस्टाग्राम पर वह हाल ही में जुड़े हैं।
हर वर्ग को साथ जोड़ने का प्रयास
उमर का ये अवतार साफ इशारा करता है कि वे खुद को हर वर्ग के साथ जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। वे कभी रोड पर खड़े हो जाते हैं। आम लोगों से गपशप लगाते हैं। तमाम सरकारी विभागों के कर्मियों से खुशदिली से मिल रहे हैं।