{"_id":"39813475a6dad80256e98bfb853487d3","slug":"jammu-closed-for-three-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 से तीन दिन के लिए पूरा जम्मू बंद, पढ़ें खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 से तीन दिन के लिए पूरा जम्मू बंद, पढ़ें खबर
ब्यूरो/अमर उजाला,जम्मू
Updated Sat, 25 Jul 2015 09:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) को जम्मू से कश्मीर शिफ्ट करने के विरोध में 31 जुलाई से 72 घंटे का जम्मू बंद का आह्वान किया गया है। एम्स कोआर्डिनेशन कमेटी के कोर ग्रुप की बैठक में यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन
कोआर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन अभिनव शर्मा ने बैठक के बाद कहा कि सरकार की ओर से सकारात्मक जवाब नहीं आने के कारण सदस्यों ने 31 जुलाई से दो अगस्त तक जम्मू बंद का आह्वान किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कमेटी ने तीन दिवसीय जम्मू बंद की अपील की थी, लेकिन, उस समय उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह, मंत्री बाली भगत व अन्य शीर्ष भाजपा नेताओं के आश्वासन के बाद बंद के अलावा क्रमवार भूख हड़ताल वापस ले ली गई थी।
विज्ञापन
लेकिन, भाजपा नेता अपने वादे को पूरा करने में असफल रहे। इसी कारण कमेटी को जम्मू बंद जैसा कड़ा फैसला लेने को मजबूर होना पड़ा। शर्मा ने कहा कि भाजपा नेताओं ने लोगों को बेवकूफ बनाया। उधर, एम्स कोआर्डिनेशन कमेटी की तवी पुल पर महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा के पास भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही।