फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, climate change

Jammu News: कश्मीर में बारिश, जम्मू में तपिश करने लगी परेशान

विज्ञापन
jammu, climate change
आज तेज हवाओं के साथ हो सकती है बारिश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर/जम्मू। राजधानी श्रीनगर समेत अन्य मैदानी इलाकों में मंगलवार की दोपहर को बारिश के साथ हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया। लेकिन, जम्मू समेत अन्य कई जिलों में गर्मी से कोई राहत नहीं मिल पाई।
प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से 6 से 10 डिग्री तक ऊपर चल रहा है। रात के पारे में भी उछाल आया है। मैदानी इलाकों के साथ पहाड़ों पर भी तापमान में वृद्धि हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार बुधवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

जम्मू में सुबह से ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था। दोपहर को सीधी धूप में पसीने छूट रहे थे। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 6.1 डिग्री चढ़कर 36.5 और न्यूनतम ताप ममान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनिहाल में अधिकतम तापमान 26.5, बटोत में 27.2, कटड़ा में 34.2 और भद्रवाह में 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से 5.6 डिग्री चढ़कर 24.4 और न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान सामान्य से 9.1 डिग्री चढ़कर 24.4 और गुलमर्ग में सामान्य से 8.3 डिग्री चढ़कर 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed