खुदी सड़कों का शहर बन गया जम्मू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में अलग-अलग जगह पर चल रहे निर्माण कार्यों के चलते हो रही खुदाई से लोग परेशान हो गए हैं। शहर के कुछ हिस्सों में दूरसंचार के तार बिछाने का काम हो रहा है तो कुछ जगह पर बड़े प्रोजेक्ट के कारण सड़कों की खुदाई होने के कारण हालत खराब बनी हुई है।
बारिश के दिनों में गड्ढों वाली सड़क से गुजरने के साथ-साथ लोग हादसों का शिकार होने की कगार पर होते हैं। शहर के भगवती नगर, कनाल रोड, अखनूर रोड, बाहु फोर्ट सहित अन्य इलाके शामिल हैं, जहां पर निर्माण कार्य चल रहे हैं।
शहर की सड़कों की हालत ज्यादा अच्छी नहीं है, जिसकी वजह से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
बारिश में और भी ज्यादा खराब हो रहे हालात
पिछले तीन साल से लोग पहले सीवरेज पाइप डालने के कार्य से परेशान हो गए थे, यह कार्य शहर की गलियों में हुआ था। अभी भी भगवती नगर, राजिंद्र नगर, तालाब तिल्लो सहित अन्य कई इलाकों में मालियों तथा गलियों खुदी हुई।
फ्लाई ओवर के कार्य के चलते बिक्रम चौक को बंद रखा गया है। इससे अधिकतर बार हादसों की संभावना बनी रहती है।
ज्यूल चौक में सीवरेज पाइप डालने के कार्य के चलते भी करीब आधे किलोमीटर सड़क निर्माणाधीन है। फिर बारिश के दिनों में फिसलन, गड्ढों में गिरने के सिलसिले भी बढ़ जाते हैं।