फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, city, sports, selection

Jammu News: प्रदेश की पांच महिला क्रिकेटरों का अंडर-19 गर्ल्स एलीट कैंप के लिए चयन

विज्ञापन
jammu, city, sports, selection
महिला क्रिकेट लेंगी ​शिविर में भाग
25 अप्रैल से 21 मई तक रांची और मोहाली में होने वाले शिविरों में लेंगी भाग
विज्ञापन

महिला क्रिकेट ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश की महिला क्रिकेटरों ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। जेएंडके क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) की पांच होनहार युवा खिलाड़ियों को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की जूनियर चयन समिति ने अंडर-19 गर्ल्स एलीट कैंप 2025 में भाग लेने के लिए चुना है।
चयनित खिलाड़ी मान्या बनोत्रा एक ऑलराउंडर और दाएं हाथ की स्पिनर हैं। अनन्या डोगरा, सानिया सलाथिया और रेयांशु रानी ऑलराउंडर और मध्यम स्तर की गेंदबाज जबकि सांभवी राजपूत विकेटकीपर एवं बल्लेबाज हैं। ये खिलाड़ी 25 अप्रैल से 21 मई तक दो अलग-अलग स्थानों रांची और मोहाली में होने वाले शिविरों में भाग लेंगी।
विज्ञापन

मान्या बनोत्रा टीम ए का प्रतिनिधित्व करेंगी और रांची में शिविर में शामिल होंगी। जबकि अनन्या डोगरा, सानिया सलाथिया, रेयांशु रानी और सांभवी राजपूत टीम सी का हिस्सा होंगी, जो मोहाली में होने वाले शिविर में भाग लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविरों का आयोजन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) बेंगलुरु के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में किया जाएगा। जिससे खिलाड़ियों को अपने कौशल को निखारने और क्रिकेट क्षमता को बढ़ाने का एक अवसर मिलेगा।

जेकेसीए की प्रशासनिक उप-समिति के सदस्य ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है। कहा कि यह चयन जम्मू-कश्मीर में महिला क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। खिलाड़ियों का चयन उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और जम्मू-कश्मीर में क्रिकेट की बढ़ती क्षमता को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed