{"_id":"07b23a14c49ba4be8fb31e56fd74e931","slug":"jammu-city-roads-convert-in-parking-by-municipal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेडीए और नगर निगम ने बेची सिटी की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेडीए और नगर निगम ने बेची सिटी की सड़कें
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 04 Jan 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्व जुटाने के लिए नगर निगम और जेडीए ने शहर की सड़कों को ही बेच दिया है। पहले ही वाहनों से पटी पड़ी सड़कों पर पार्किंग का बोझ डाल दिया है। कई ऐसे सड़के हैं, जो पहले से ही तंग है, लेकिन वहां पर ठेकेदारों को पार्किंग दे दी गई है।
विज्ञापन
इसकी वजह से आए दिन जाम लग रहा है। यही नहीं, सिर्फ पर्ची काटने तक ही पार्किंग सीमित हो गई है। पर्ची काटने वाला पैसे लेकर दिखता भी नहीं है। ऐसे में सिर्फ वसूली के लिए शहर में पार्किंग नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शहर के रेजिडेंसी रोड, केनाल रोड, जैन बाजार, राजिंदर बाजार, रघुनाथ बाजार, पक्का डंगा, केनाल रोड, आरटीओ कार्यालय, डीसी कार्यालय, परेड ग्राउंड के बाहर बनाई गई पार्किंग सड़क पर बनाई गई है। यह सड़कें पहले ही वाहनों की के खड़े रहने से तंग रहती है।
विज्ञापन
कुछ सड़कों का ठेका नगर निगम ने दिया है तो कुछ का जेडीए ने। रेजिडेंसी रोड के बाहर सड़क पर ही पार्किंग बनाई गई है। यहां वाहनों के सड़क पर खड़ा होने पर पर्ची काट ली जाती है। वाहन खड़े करने वाले लोगों से बात करने पर सोनू ने कहा कि यदि पार्किंग के लिए चार्ज किया जाता है तो उसकी रखवाली भी होनी चाहिए।
वाहन की सिर्फ पर्ची काट ली जाती है और कोई सुरक्षा नहीं है। वहीं अमित महाजन ने कहा कि जब पार्किंग के पैसे लिए जा रहे हैं तो इसके लिए कोई अलग से जगह होनी चाहिए। यहां पर वाहन के जाने का रास्ता हो और आने का भी।
सड़्क पर वाहन खड़ा करने पर पर्ची काट ली जाती है, लेकिन वाहन को कहां से निकालना है, यह नहीं बताया जाता। आरटीओ कार्यालय के बाहर भी सड़क पर ही खड़े वाहनों की पार्किंग के लिए चार्ज किया जा रहा है। लेकिन वाहनों की सुरक्षा कोई नहीं है। एक महीने के भीतर पार्किंग में लगे ही एक दर्जन वाहन चोरी हो चुके हैं।