फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, city, LED light

Jammu News: शहर में 25 हजार से ज्यादा एलईडी लाइटें खराब, अब नोडल अधिकारी करेंगे समाधान

विज्ञापन
jammu, city, LED light
नगर निगम की ओर से लगाई गईं थी 85 हजार लाइटें, अब खराब होने पर करना होगा अधिकारियों से संपर्क
विज्ञापन

एक सप्ताह में होगा समस्या का निदान, अधिकांश वार्डों में दो साल से लाइटें है बंद, लोग हैं परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहरभर में 25 हजार से ज्यादा एलईडी लाइटें खराब हैं। इससे शाम ढलते ही गलियां और सड़कें अंधेरे में डूब जाती हैं। लाइटों को ठीक करने के लिए अब नगर निगम ने नोडल अधिकारियों की तैनाती की है। खराब लाइटों को इनके माध्यम से ठीक करवाया जाएगा। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।
पहले टोल फ्री नंबर पर काॅल करनी पड़ती थी, लेकिन पिक नहीं होती थी। ऐसे में समस्या का निदान नहीं हो पाया। लाइटों को 2022 में लगाया गया था। जैसे ही लाइटें लगी तो फ्यूज होना शुरू हो गई। इसके बाद लाइटों को ठीक नहीं किया गया। ऐसे में लोगों को प्रोजेक्ट का फायदा नहीं मिला।
विज्ञापन

शहरभर में कुल 85 हजार के करीब लाइटें लगी हैं। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य शहर को रोशन करना था मगर लापरवाही के कारण अंधेरे में डूब गया। मौजूदा समय में स्थिति यह है कि तमाम वार्डों में आधे से ज्यादा लाइटें खराब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के पाश इलाके गांधी नगर में भी हाल ऐसा ही है। इसी तरह नानक नगर, शास्त्री नगर, नरवाल, बाहु फोर्ट, बख्शी नगर, राजपुरा, तालाब तिल्लो, भगवती नगर, गुज्जर नगर, पुराने शहर में जैन बाजार, पंजतीर्थी, मुबारक मंडी सहित अधिकांश इलाकों से शिकायतें हैं। नगर निगम के अनुसार अब नोडल अधिकारियों की सूची जारी की गई है। लोग इनसे संपर्क कर सकते हैं और समाधान करवा सकते हैं।

------------
नए जुड़े वार्डों में घर तक पहुंचने के लिए मोबाइल टार्च का सहारा
वार्ड नंबर 72 से 75 तक चार नए वार्ड 2018 में नगर निगम से जुड़े हैं। यहां पर प्रति वार्ड दो-दो हजार लाइटें लगाई गई हैं। मौजूदा समय में 500-500 लाइट ही काम कर रही हैं। इस कारण क्षेत्रों के लोग शाम को घरों तक पहुंचने के लिए मोबाइल टार्च का प्रयोग करना पड़ता है।
----------

दो सालों से लाइटें बंद
वार्ड नंबर 28 के पूर्व पार्षद गौरव चोपड़ा, वार्ड 19 के अमित गुप्ता, वार्ड 47 से द्वारिका चौधरी, वार्ड 55 से प्रीत्तम सिंह ने बताया कि जब से लाइटें लगी हैं, तभी से ही परेशानी है। नगर निगम 2023 में भंग हो गई। मगर, समस्या का निदान नहीं हो पाया। कई बार मसले को हाउस में रखा गया। नगर निगम भंग होने के बाद नगर निगम को अवगत करवाया गया मगर कुछ नहीं हुआ।
------------
नोडल अधिकारियों से इन नंबरों पर करें संपर्क
एक से 37 तक वार्ड में लाइन सुपरवाइजर दर्शन कुमार 9419853623, वार्ड नंबर 38 से 75 के लिए लाइन इंस्पेक्टर विक्टर भट्टी से 9070830420 पर संपर्क किया जा सकता है। इन इलाकों के अलावा वार्ड नंबर 74, 48, 54, 74 लाइन मैन मोहम्मद मजीद और कुलदीप सिंह से 9149405611 पर संपर्क किया जा सकता है। काॅल आने के बाद जगहों का दौरा करेंगे और समाधान करेंगे।

--------------------



कोट
नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। इस बारे में आदेश जारी कर दिए गए हैं। इनके माध्यम से ही लाइटों को ठीक करवाया जाएगा। लोग इनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
- डाॅ. देवांश यादव, आयुक्त, नगर निगम जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed