फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, city, jam problem

Jammu News: दिनभर शहर में लगा जाम, जूझते रहे चालक व लोग

विज्ञापन
jammu, city, jam problem
महाशिवरात्रि व शोभायात्रा के चले बाजारों में रही लोगों की भारी भीड़
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। महाशिवरात्रि और शोभायात्रा के चलते शहर में मंगलवार को विभिन्न चौक-चौराहों में जाम की स्थिति रही। इस कारण लोगों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
कैनाल रोड, जीएमसी के सामने बख्शीनगर व कच्ची छावनी चौराहे पर सबसे ज्यादा समस्या देखने को मिली। दोपहर बाद स्थिति और बेकाबू नजर आई। यह सिलसिला शाम तक चलता रहा। कई बार जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने प्रयास किया। उसके बाद स्थिति में सुधार हुआ और यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन


पर्व पर बाजारों में,मंदिरों के आसपास क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से भी बीते दो से तीन दिनों के अंदर स्थिति सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक खराब हो गई है। शहर के विक्रम चौक से वेयर हाउस जाने वाली सड़क पर भी दोपहर में बड़े वाहनों का दवाब अधिक होने से जाम की स्थिति बन जाती है। इससे निपटने में स्थानीय पुलिस व ट्रैफिक के सिपाहियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed