फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, city, court, calender

Jammu News: मुख्य न्यायाधीश ने किया सल्सा के गतिविधि कैलेंडर का विमोचन

विज्ञापन
jammu, city, court, calender
जम्मू। जम्मू-कश्मीर विधिक सेवा प्राधिकरण (सल्सा) के गतिविधि कैलेंडर का विमोचन बुधवार को हाईकोर्ट में किया गया। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ताशी रबस्तान ने इसका विमोचन किया। इस दौरान सल्सा के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायाधीश अतुल श्रीधरन भी श्रीनगर से वर्चुअली कार्यक्रम में मौजूद रहे। गतिविधि कैलेंडर में साल 2025 में होने वाले कानूनी जागरूकता कार्यक्रमों, कानूनी सहायता पहलों और आउटरीच गतिविधियों की जानकारी दी गई है। साथ ही कैदियों को कानूनी सहायता, महिलाओं और बच्चों का सशक्तिकरण, साइबर कानूनों के बारे में जागरूकता, पर्यावरण न्याय, अपराध के पीड़ितों का पुनर्वास और नालसा द्वारा शुरू किए गए विशेष अभियान के बारे में भी बताया गया है। मुख्य न्यायाधीश ने जरूरतमंद लोगों को कानूनी सहायता दने के लिए जम्मू-कश्मीर कानूनी सेवा प्राधिकरण की सराहना की। इस मौके पर हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल शहजाद अजीम, मुख्य न्यायाधीश के प्रधान सचिव एमके शर्मा और जम्मू-कश्मीर विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव अमित कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed