{"_id":"675365e8628b729d2d0c887c","slug":"jammu-city-bar-association-election-jammu-news-c-10-lko1027-497373-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: किसके सिर सजेगा ताज... फैसला आज, तैयारियां पूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: किसके सिर सजेगा ताज... फैसला आज, तैयारियां पूर्ण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान, उपप्रधान, महासचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए 18 प्रत्याशी मैदान में
2100 मतदाता सुबह नौ से शाम शाढ़े चार बजे तक डालेंगे वोट
रात 12 बजे तक घोषित होंगे परिणाम
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मंच सज गया है। डेढ़ महीने से जारी चुनावी प्रक्रिया शनिवार को मतदान के साथ पूरी हो जाएगी। इसमें बार एसोसिएशन के 2100 सदस्य फैसला करेंगे कि इस बार किसके सिर ताज सजेगा।
प्रधान, उपप्रधान, महासचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए 18 उम्मीदवार मैदान में हैं। शनिवार को सुबह 9 बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद एक घंटे के भीतर ही मतगणना शुरू हो जाएगी। वहीं, रात 12 बजे तक परिणाम भी घोषित होने की संभावना है।
वहीं, 5 से 6 दिसंबर तक दो दिन पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान भी हुआ है, जिसमें 119 सदस्यों ने हिस्सा लिया है। मतदान के लिए हाईकोर्ट बार हाल में पांच मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पिछले वर्ष चार केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन
चुनाव समिति के संयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता किशोर कुमार ने बताया है कि मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रयास है कि शांतिपूर्ण मतदान हो। इसके लिए सभी उम्मीदवारों से बात भी की गई है।
इनकी किस्मत का होगा फैसला
- प्रधान : अभिनव शर्मा, निर्मल कोतवाल, पवन कुंडल, रोहित शर्मा, भविष्य सूदन
- उपप्रधान : बलदेव सिंह, दीपिका महाजन, अश्विनी बनोत्रा, दलजीत मन्हास
- महा सचिव : प्रदीप मजोत्रा, अर्जुन पठानिया, एहतशाम भट्ट, हिमांशु शर्मा
- संयुक्त सचिव : अंशू महाजन और राहुल अग्रवाल
- कोषाध्यक्ष : राहुल अग्रवाल, अतुल शर्मा, जमील चौधरी
कहीं जीत के लिए डिनर, तो कहीं एक-एक वकील तक पहुंचे उम्मीदवार
महंंगे चुनावों में शुमार है बार का चुनाव, सबसे महंगे होटलों और क्लबों में डिनर का हुआ आयोजन
समाज के हर वर्ग की टिकी निगाहें, प्रशासन से लेकर राजनीति और कारोबारियों में रहता है प्रभाव
अजय मीनिया
जम्मू। कहने को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव वकीलों का चुनाव है। लेकिन, इस पर नजरें समाज के हर वर्ग की टिकी रहती हैं। क्योंकि प्रशासनिक, सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक वर्ग में बार का बड़ा प्रभाव रहता है। लिहाजा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए उम्मीदवार पूरा जोर लगा देते हैं।
खासकर प्रधान बनने के लिए। इस पद के लिए उम्मीदवारों के 40 से 50 लाख रुपये तक खर्च हो जाते हैं। महंगे होटलों और क्लबों में डिनर का आयोजन इसका प्रमाण है। प्रधान पद के तीन बड़े उम्मीदवारों ने शहर के होटलों व क्लबाें में आयोजन किए हैं।
ये सिलसिला चुनाव के एक या दो दिन पहले से चल रहा है। चुनाव से ठीक पहले शुक्रवार दिनभर हाईकोर्ट में चहल-पहल रही। तमाम प्रत्याशी समर्थकों के साथ वकीलों के विभिन्न चैंबरों में मौजूद एक-एक वकील के पास पहुंचे और वोट मांगते हुए नजर आए।
यूं कहें कि प्रत्याशियों ने ताबूत में आखिरी कील ठोकने के लिए पूरा दम लगा दिया है। चुनाव में एक तरफ जहां अनुभव है, तो दूसरी तरफ युवा। एक तरफ पहले लड़ चुके उम्मीदवार हैं तो दूसरी तरफ पहली बार लड़ने वाले। अनुभवी अपने अनुभव का हवाला देकर वोट मांगते नजर आए तो नए पुराने उम्मीदवारों के कार्यों पर घेरा।
डिनर डिप्लोमेसी पर कसे तंज
बता दें कि बड़े वकीलों द्वारा डिनर के आयोजनों को लेकर भी चुनाव में खूब गहमागहमी रही। वोटर मीट में इसे लेकर कई प्रत्याशियों ने एक-दूसरे पर तंज कसे। कई उम्मीदवारों ने ऐसे आयोजनों पर रोक लगाने की मांग की। कइयों ने डिनर आयोजित न करने की बात को लेकर सहानुभूति लेने का प्रयास किया। कई उम्मीदवारों ने ये कहकर अपनी सफाई दी कि चुनाव वकीलों का एक वार्षिक उत्सव की तरह है। यदि इस बहाने एक होकर साथ भोज कर भी लिया तो इससे किसी को कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए।
चुनाव में नजर आ सकते हैं कई बड़े राजनीतिक चेहरे
बता दें कि बहुत से राजनीतिक दलों के बड़े नेता पेशे से अधिवक्ता भी हैं। उधमपुर के विधायक आरएस पठानिया इसमें शामिल हैं। इसके अलावा भी कई बड़े नेता हैं, जो शनिवार को वोट डालने के लिए पहुंच सकते हैं।