फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, city, administration movement

Jammu News: यातायात पुलिस की सीटी, वीआईपी वाहनों के सायरन से दिनभर गूंजता रहा शहर

विज्ञापन
jammu, city, administration movement
छह वर्ष बाद बढ़ी वीआईपी मूवमेंट, एयरपोर्ट से सचिवालय और सीएम हाउस तक दिखा जाम का असर
विज्ञापन

छावनी में बदला सचिवालय, सीएम हाउस की सुरक्षा चाक चौबंद
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मुख्यमंत्री बनते ही उमर अब्दुल्ला ने डीजीपी से कहा था कि उनकी मूवमेंट के दौरान कोई ग्रीन कॉरिडोर और यातायात बाधित करने वाली व्यवस्था न हो। लेकिन, इसके बावजूद जम्मू में उमर सरकार के पहले दिन ही शहर दिनभर यातायात पुलिस कर्मियों की सीटी और वीआईपी वाहनों के सायरन से गूंजता रहा।
इसके अलावा सचिवालय मार्ग पर मूवमेंट के दौरान जगह-जगह वाहनों को रोका गया। यहां तक कि कई स्थानों पर ट्रैफिक कर्मी रोके गए राहगीरों से चुस्की लेकर कहते हुए नजर आए कि अब अगले छह माह तक यही चलेगा। उधर, सचिवालय और सीएम हाउस एक तरह से छावनी में तब्दील नजर आया।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार को उमर अब्दुल्ला सरकार बनने के बाद पहली बार जम्मू सचिवालय पहुंचे। अगले छह महीने अब सरकार अधिकारिक तौर पर जम्मू में काम करेगी। तमाम प्रशासनिक सचिव स्थायी रूप से यहीं काम करेंगे। उमर के साथ तमाम मंत्री भी पहुंचे हैं। वीआईपी मूवमेंट का असर जम्मू एयरपोर्ट से सचिवालय, सचिवालय से सीएम आवास तक देखा गया। इस वजह से रेजिडेंसी रोड, रघुनाथ बाजार, शालामारा रोड, राजेंद्र सिंह चौक, बीसी रोड आदि पर जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



सचिवालय के चारों ओर पुलिसकर्मियों की तैनाती
सचिवालय के चारों ओर जनाना पार्क, राजेंद्र सिंह रोटरी, शालामार रोड, सिटी पुलिस स्टेशन के बाहर, एसीबी कार्यालय की तरफ पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। रेजिडेंसी रोड, डीसी कार्यालय और सीएम हाउस के बाहर भी यही स्थिति है। हर आने जाने वाले पर पैनी नजर रखी जा रही है। सचिवालय के चारों ओर सीसीटीवी लगाए गए हैं। एसएसपी यातायात पुलिस फैजल कुरैशी का कहना है कि आर्म्ड पुलिस और कुछ अन्य विंग से पुलिसकर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। प्रयास रहेगा कि आगामी छह माह तक लोगों को कोई परेशानी न हो। इसलिए, यातायात को लेकर व्यापक योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed