{"_id":"67a283c739b5d71f47075c2b","slug":"jammu-city-administration-meeting-jammu-news-c-10-jam1003-538510-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अच्छी शिक्षा के लिए कार्य योजना बनाएं अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अच्छी शिक्षा के लिए कार्य योजना बनाएं अधिकारी
विज्ञापन
बैठक के दौरान स्कूल शिक्षा विभाग के वित्त आयुक्त (अतिरिक्त मुख्य सचिव) शांतमनु व अन्य अधिक
-स्कूल शिक्षा विभाग के वित्त आयुक्त शांतमनु ने कामकाज की समीक्षा की
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। स्कूल शिक्षा विभाग के वित्त आयुक्त (अतिरिक्त मुख्य सचिव) का पदभार संभालने के बाद शांतमनु ने मंगलवार को विभाग के काम की समीक्षा की। उन्होंने विभाग में जारी प्रोजेक्ट, भविष्य की कार्ययोजना और अच्छी शिक्षा के लिए योजना बनाने को कहा।
बैठक के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव शांतमनु ने विकास को प्राथमिकता देने के लिए कहा और स्कूलों में बुनियादी ढांचे के विकास की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि शैक्षिक परिणाम न केवल बेहतर हों, बल्कि दीर्घावधि में टिकाऊ भी हों। शांतमनु ने पहलों के समय पर कार्यान्वयन और निगरानी के महत्व पर भी बल दिया। बैठक के स्कूल शिक्षा निदेशक जम्मू अशोक कुमार शर्मा, परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा राकेश मंगोत्रा, सचिव जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड सुदर्शन कुमार, चेयरमैन स्कूल शिक्षा बोर्ड व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।