फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Central University UG-PG examinations will be online, results will be declared on July 10

जम्मू: केंद्रीय विश्वविद्यालय की यूजी-पीजी की परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी, 10 जुलाई को घोषित होगा परिणाम

Mon, 24 May 2021 06:09 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 24 May 2021 06:09 PM IST
सार

केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए ऑनलाइन परीक्षाएं कराने का फैसला लिया है। परीक्षाएं जून महीने के पहले सप्ताह से शुरू होकर अंतिम सप्ताह तक चलेंगी।

विज्ञापन
Jammu Central University UG-PG examinations will be online, results will be declared on July 10
केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू ने यूजी-पीजी के रेगुलर, प्राइवेट चौथे, छठे, आठवें और दसवें सेमेस्टर की ऑनलाइन परीक्षाएं कराने की बात कही है। 7 जून से 30 जून तक परीक्षाएं होंगी। तीन या अधिक क्रेडिट्स वाले कोर्सों के छात्रों को 2:30 घंटे के समय में सात में से कुल पांच प्रश्न करने होंगे। प्रत्येक प्रश्न दस अंकों का होगा।

विज्ञापन


दो क्रेडिट्स वाले कोर्सों के छात्रों को ढाई घंटे के समय में सात में से पांच प्रश्न करने होंगे। प्रत्येक प्रश्न पांच अंकों का होगा। वहीं शैक्षणिक सत्र 2020-21 के दूसरे सेमेस्टर के मिड टर्म इग्जाम 1 जून से 15 जून तक करावाए जाएंगे। प्रैक्टिकल परीक्षा और प्रोजेक्ट डेजेरटेशन 7 से 30 जून तक ऑनलाइन मोड से लिए जाएंगे। 10 जुलाई को परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. रसाल सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय यूजीसी कैलेंडर और निर्देशों का पालन करते हुए ऑनलाइन परीक्षाएं कर रहा है। यह परीक्षाएं जून तक करवाई जाएंगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- ये दर्द रुला देगा: कोरोना की मार से किसान और दुकानदार परेशान, सड़ रहीं सब्जियां से तबाह हुई जिंदगी
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कोरोना ने छीनीं खुशियां: परिवार के छह संक्रमितों में दो की गई जान, मां-बाप का चेहरा भी नहीं देख सके  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed