{"_id":"6813dd7e11ae7fc5780628f7","slug":"jammu-business-dryfruit-market-jammu-news-c-10-lko1027-602486-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कोल्ड स्टोरेज में ड्राई फ्रूट्स का स्टॉक, बाजार ठंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कोल्ड स्टोरेज में ड्राई फ्रूट्स का स्टॉक, बाजार ठंडा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू में भी पहलगाम हमले के बाद घटी पर्यटकों की संख्या
सूखे मेवों की बिक्री में आई करीब 70 फीसदी की गिरावट
मामरा, गुरबंदी और कश्मीरी बादाम की रहती थी अच्छी मांग
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पहलगाम हमले का असर जम्मू में ड्राई फ्रूट्स की बिक्री पर भी पड़ा है। स्थानीय कारोबारी कहते हैं कि बादाम, अखरोट, काजू जैसे सूखे मेवों की बिक्री में करीब 70 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। दरअसल, हमले के बाद पर्यटकों ने जम्मू-कश्मीर से मुंह मोड़ लिया है। इसने सीधे तौर पर जम्मू में कारोबार को प्रभावित किया है।
ड्राई फ्रूट्स से जुड़े कारोबारियों के अनुसार ग्राहक अमेरिकन मामरा, गुरबंदी और कश्मीरी बादाम को खासा पसंद करते हैं। हमले की वजह से अफगानिस्तान से पाकिस्तान होकर आने वाले बादाम की खेप पर असर पड़ा है, लेकिन सप्लाई में इस बाधा का लोकल मार्केट पर ज्यादा असर देखने को नहीं मिला है।
इसकी वजह ये है कि पहले से ही व्यापारियों के पास कोल्ड स्टोरेज में ड्राई फ्रूट्स का पर्याप्त भंडार है। मांग एकदम नगण्य है। ग्राहकों के नदारद होने की वजह से इस वक्त व्यापारी काफी मायूस हैं। ड्राई फ्रूट्स के रिटेलर कारोबारी सुदेश सूरी के अनुसार जम्मू में वैष्णो देवी जाने वाला या कश्मीर घूमने जाने वाला पर्यटक आता है। लेकिन, अब इसमें एकदम गिरावट आने की वजह से कारोबार में गिरावट आई है। वे जल्द-से-जल्द यहां के हालात ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
जम्मू में कितने हैं ड्राई फ्रूट्स के रिटेल व्यापारी
जम्मू में अगर किराने की दुकानों पर ड्राई फूट्स बेचने वाले रिटेलर्स को भी शामिल कर लें तो 5000 से भी ज्यादा व्यापारी इस काम से जुड़े हैं। हालात का असर सीधे-सीधे इन व्यापारियों पर पड़ रहा है।
-- -- -- -- -- -- --
हालात में बदलाव का इंतजार
पहले कटड़ा तक ट्रेन नहीं जाती थी। वैष्णो देवी जाने वाले पर्यटक जम्मू आते थे और यहां रूककर खरीदारी करते थे। ट्रेन चलने से जम्मू का व्यापार पहले ही प्रभावित था। अब पहलगाम हमले के बाद पर्यटकों के न आने से मार्केट में खरीदारों की कमी हो गई है। देखें हालात में कब तक बदलाव होता है।
-ज्योति स्वरूप, अध्यक्ष, जम्मू रिटेलर्स ड्राई फ्रूट्स एसोसिएशन