{"_id":"5afa85dd4f1c1be1408b554d","slug":"jammu-bsf-jawan-martyred-in-ceasefire-violation-by-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने सीमा पर फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, बीएसएफ जवान शहीद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान ने सीमा पर फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, बीएसएफ जवान शहीद
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
Updated Tue, 15 May 2018 12:33 PM IST
विज्ञापन
बीएसएफ जवान देवेंद्र सिंह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के सांबा सेक्टर में पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है। बीएसएफ के अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में एक जवान शहीद हो गया है। शहीद जवान की पहचान कांस्टेबल देवेंद्र कुमार के रूप में हुई है। बीएसएफ की ओर से पाकिस्तानी रेंजर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया गया।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाक की ओर से की गई यह फायरिंग इसलिए और चिंताजनक है क्योंकि चार दिन बाद प्रधानमंत्री जम्मू-कश्मीर की यात्रा पर रवाना होने वाले हैं।
विज्ञापन
सूत्रों की माने तो पाकिस्तानी सैनिकों ने मंगुचक इलाके में स्थित अग्रिम चौकियों पर सोमवार रात करीब साढे ग्यारह बजे बिना उकसावे के अंधाधुंध गोलीबारी की थी। इसके जवाब में भारतीय जवानों ने भी उनको मुंहतोड़ जवाब दिया था।
विज्ञापन
Devender Kumar, a Border Security Force (BSF) Constable, who lost his life in a ceasefire violation by Pakistan in Samba sector #JammuAndKashmir pic.twitter.com/nqNJAH9C3u
— ANI (@ANI) May 15, 2018
ताजा सीजफायर में बीएसएफ ने बताया कि दोनों ओर से करीब एक घंटा गोलीबारी हुई, जिसमें कांस्टेबल देवेंद्र सिंह को गोली लगी। उन्हें गोली लगने के बाद इलाज के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। बताया जा रहा है कि जिस चौकी पर देवेंद्र तैनात थे, उसमें छेद होने की वजह से उन्हें गोली लगी।