फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu BJP former MLA Rajesh Gupta died many party leaders and supporters attended funeral

जम्मू: पूर्व विधायक राजेश गुप्ता की अंतिम यात्रा में शामिल हुए भाजपा नेता और समर्थक, नम आंखों से दी विदाई

Wed, 08 Jun 2022 12:53 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 08 Jun 2022 12:53 PM IST
सार

भाजपा के पूर्व विधायक नेता राजेश गुप्ता की अंतिम यात्रा में हजारों समर्थक और भाजपा नेता पहुंचे। इस दौरान लोगों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

विज्ञापन
Jammu BJP former MLA Rajesh Gupta died many party leaders and supporters attended funeral
Jammu - फोटो : संजय कुमार

विस्तार

भाजपा के पूर्व विधायक व वरिष्ठ नेता राजेश गुप्ता (54) का मंगलवार की शाम जीएमसी जम्मू में निधन हो गया था। बुधवार को उनकी अंतिम यात्रा उनके वजारत रोड स्थित आवास से निकली। इसमें हजारों समर्थक और भाजपा नेता पहुंचे। इस दौरान लोगों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। 

विज्ञापन


दिंवगत नेता राजेश गुप्ता वर्ष 2014 से 2018 तक भाजपा की ओर से जम्मू पूर्व में विधायक रहे। वह अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। मंगलवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उनके निधन पर दुख जताया था। उन्होंने कहा कि राजेश गुप्ता के निधन को सुनकर गहरा दुख हुआ है। वह एक गतिशील नेता थे जिन्होंने जन कल्याण के लिए अथक प्रयास किए। इस दुख की घड़ी में दिवंगत परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। 
विज्ञापन


पीएमओ में मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने कहा कि वह पूर्व विधायक राजेश गुप्ता के असामयिक निधन के बारे में जानकर स्तब्ध हैं। वह एक स्थायी मित्र, प्रतिबद सहयोगी और भाजपा के समर्पित नेता थे। उन्होंने कठिन समय में जम्मू में पार्टी को बनाए रखने के लिए निस्वार्थ भाव से संघर्ष किया। पार्टी कार्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि भी दी जाएगी। कांग्र्रेस के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा, ट्रेडर्स फेडरेशन वेयरहाउस नेहरू मार्केट के प्रधान दीपक गुप्ता सहित कई अन्य नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed