फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, bishnah, water sample

Jammu News: लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने डिंडे खुर्द में पानी के नमूने लिए

विज्ञापन
jammu, bishnah, water sample
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिश्नाह। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने सोमवार को हर्षा दबड़ पंचायत के डिंडे खुर्द गांव में पीने के पानी की गुणवत्ता की जांच के लिए शिविर लगाया। विभाग के अधिकारियों ने गांव से पानी के नमूने लेकर गुणवत्ता की जांच की।

अधिकारियों ने लोगों को दूषित पानी पीने से होने वाले रोगों से अवगत करवाया। कहा कि दूषित पानी से पीलिया, गले की बीमारी, नेत्र रोग, टायफाइड हो सकता है। पानी में फ्लोराइड, आयरन व अन्य तत्व ज्यादा होने से दांतों का रंग बदल सकता है। दूषित पानी से कुल्ला करना भी नुकसान पहुंचा सकता है। गंदे पानी से न केवल पाचन क्रिया प्रभावित होती है, बल्कि उल्टी, दस्त, पेट दर्द जैसी समस्याएं हो जाती हैं। इसलिए समय-समय पर पीने के पानी की गुणवत्ता की जांच करवाते रहें। इस मौके पर प्रयोगशाला सहायक रक्षित कुमार, सन्नी कैथ तथा गांववासी राजकुमार, कृष्ण लाल, अजय कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed