फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: 18 candidates are in the fray in the High Court Bar Association elections

Jammu Kashmir: हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में 18 प्रत्याशी मैदान में, कौन होगा अगला प्रधान?

Sun, 10 Nov 2024 06:10 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sun, 10 Nov 2024 06:10 PM IST
सार

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई, जिसमें 18 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें प्रधान पद के लिए पांच, उपप्रधान और महासचिव पद के लिए चार-चार, संयुक्त सचिव पद के लिए दो और कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी हैं।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: 18 candidates are in the fray in the High Court Bar Association elections
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जम्मू के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शनिवार संपन्न हो गई। अंतिम दिन चार प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इनमें प्रधान पद के लिए तीन और महासचिव पद के लिए एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन किया।
विज्ञापन


पांचों पदों के लिए अब कुल 18 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 14 नवंबर को शाम चार बजे तक प्रत्याशी अपने नामांकन वापस ले सकेंगे। इसके साथ ही चुनाव में भाग लेने वाले प्रत्याशियों को लेकर स्तिथि स्पष्ट हो जाएगी। 
विज्ञापन


शनिवार को प्रधान पद के लिए अभिनव शर्मा, निर्मल कोतवाल और भविष्य सूदन और महासचिव पद के लिए हिमांशु शर्मा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। बता दें कि अभिनव शर्मा इससे पहले भी साल 2015 और 2019 में प्रधान पद का चुनाव जीत चुके हैं। महासचिव पद के उम्मीदवार हिमांशु शर्मा भी साल 2017 में संयुक्त सचिव का चुनाव जीत चुके हैं। अधिवक्ता निर्मल कोतवाल भी साल 2019 और 2022 में प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन दोनों बार उनके हाथ निराशा ही लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा अधिवक्ताओं के उत्थान के लिए करुंगा हर संभव प्रयास : अभिनव शर्मा
बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान रहे अभिनव शर्मा ने कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ बार एसोसिएशन कार्यालय पहुंचकर नामांकन किया। उन्होंने कहा कि युवा अधिवक्ताओं के उत्थान के लिए हरसंभव काम करना प्राथमिकता रहेगी। साथ ही कोर्ट परिसर में बहुमंजिला इमारत का निर्माण भी उनकी प्राथमिकता में है।

साथ ही अभिनव शर्मा ने कहा कि वे पहले भी बार एसोसिएशन के प्रधान रह चुके हैं और सभी अधिवक्ता उनकी कार्यशैली से भलीभांति परिचित हैं। इसलिए फिर एक बार अधिवक्ताओं का समर्थन उन्हें मिलेगा। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता अनवर चौधरी, शेख शकील अहमद, सुनील खजूरिया और विक्रम जीत चिब उनके साथ मौजूद रहे। 

 बहुमंजिला इमारत का निर्माण प्राथमिकता : निर्मल कोतवालप्रधान पद के लिए ही अधिवक्ता निर्मल कोतवाल ने भी नामांकन दाखिल किया। उन्होंने बताया कि बहुमंजिला इमारत का निर्माण और युवा अधिवक्ताओं की समस्याओं का हल करना उनके लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इसके अलावा चैंबरों का विस्तारीकरण, अधिवक्ताओं की बैठने की जगह का सौंदर्यीकरण और हाईकोर्ट को राइका जाने से रोकना जैसे प्रमुख मुद्दे उनके मुद्दे एजेंडे में शामिल हैं। उनके साथ वरिष्ठ अधिवक्ता टीएस दत्ता, बीके मग्गू, जीटी गांधी, देवेंद्र परिहार, विनोद कोतवाल, राजिंदर जामवाल, उमेश शर्मा, बिन्दुसार अबरोल और परवेज चौधरी भी मौजूद रहे।

अधिवक्ताओं के हर फैसले को करवाऊंगा लागू : हिमांशु शर्माअधिवक्ता हिमांशु ने महासचिव पद के लिए नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद उन्होंने बताया कि अगर उन्होंने चुनाव में जीत हासिल होती है तो वे हर स्थिति में अधिवक्ताओं के साथ रहेंगे। आम सभा में जो भी फैसले अधिवक्ताओं के हित में लिए जाएंगे उन्हें अच्छे से लागू करने का हरसंभव प्रयास उनके द्वारा किया जाएगा। नामांकन के दौरान उनके साथ वरिष्ठ अधिवक्ता अजय सिंह मन्हास, राजिंदर सिंह, भूपिंदर सिंह, संदीप शर्मा, रीना कोतवाल और मनप्रीत सिंह मौजूद रहे।

 पांचों पदों के लिए इन अधिवक्ताओं ने किया है नामांकन
प्रधान : अभिनव शर्मा, निर्मल कोतवाल, रोहित शर्मा, पवन कुण्डल और भविष्य सूदन- उपप्रधान : दीपिका महाजन, बलदेव सिंह, अश्विनी बनोत्रा और दलजीत मन्हास
महासचिव : अहतशाम हुसैन भट्ट, अर्जुन सिंह पठानिया, हिमांशु शर्मा और प्रदीप मंजोत्रा- संयुक्त सचिव : अंशु महाजन और राहुल शर्मा
 कोषाध्यक्ष : अतुल शर्मा, जमील चौधरी और राहुल अग्रवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed