{"_id":"67352469b8118d54980665d6","slug":"jammu-bar-assiciation-election-jammu-news-c-10-lko1027-481538-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नामांकन खत्म होते ही प्रचार में आई तेजी, मुलाकातों का दौर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नामांकन खत्म होते ही प्रचार में आई तेजी, मुलाकातों का दौर शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- उम्मीदवारों ने शुरू किया आसपास के जिलों के अधिवक्ताओं से संपर्क साधना
- आज नाम वापसी के बाद स्पष्ट होगी उम्मीदवारों की स्थिति
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बार एसोसिएशन चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया खत्म होते ही प्रचार ने तेजी पकड़ ली है। उम्मीदवारों ने अब सोशल मीडिया के अलावा अधिवक्ताओं से व्यक्तिगत तौर पर मुलाकात कर वोट की अपील करनी शुरू कर दी है। वहीं, 14 नवंबर को नाम वापसी का दिन तय है। शाम तक प्रत्याशियों की स्थिति साफ हो जाएगी।
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में जम्मू के आसपास के जिलों के अधिवक्ता भी बड़ी संख्या में मतदान करते हैं। इसलिए उम्मीदवारों ने व्यक्तिगत या अपने समर्थकों के जरिये आसपास के जिलों के अधिवक्ताओं तक पहुंचना शुरू कर दिया है।
बार एसोसिएशन के चुनाव की घोषणा होते ही ज्यादातर उम्मीदवारों ने सोशल मीडिया के जरिये अपनी उम्मीदवारी घोषित कर दी थी। इसके साथ ही ज्यादातर उम्मीदवारों ने व्हाट्सएप पर अपने ग्रुप बना लिए हैं। इन समूहों में उम्मीदवार और उनके समर्थक प्रचार से जुड़ी गतिविधियां साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन
उम्मीदवार न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं से व्यक्तिगत तौर पर मिलकर वोट की अपील कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जम्मू संभाग की आम जनता की समस्याओं को भी मजबूती से उठाती आई है। इसलिए आम लोगों की भी बार एसोसिएशन के चुनाव पर नजर है।
पांच पदों के लिए 18 अधिवक्ताओं ने किया है नामांकन
बार एसोसिएशन चुनाव की पूर्व निर्धारित प्रक्रिया के तहत 14 नवंबर को नाम वापसी होगी। इच्छुक उम्मीदवार वीरवार शाम चार बजे तक नाम वापस ले सकते हैं। हालांकि, किसी भी उम्मीदवार के नाम वापस लेने की उम्मीद कम हैं। बता दें कि पांचों पदों के लिए 18 अधिवक्ताओं ने नामांकन किया है। वीरवार को उम्मीदवारों की स्थिति साफ हो जाएगी।
उम्मीदवारों के प्रचार ने अब तेजी पकड़ ली है। बार अधिवक्ताओं और न्यायाधीशों के बीच पुल का काम करती है। अधिवकताओं के साथ जम्मू की आम जनता की आवाज को भी मजबूती से उठाती रही है। 1987 में जम्मू में दरबार मूव बहाल करने की बात हो या एम्स की स्थापना, बार एसोसिएशन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
- वरिष्ठ अधिवक्ता एचसी जलमेरिया