{"_id":"66546797b5e5c50f0a0fc0be","slug":"jammu-bangladeshi-citizen-roaming-near-loc-in-palanwala-detained-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: पलांवाला में एलओसी के पास घूम रहा बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में, विदेशी मुद्रा, तीन सिम बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: पलांवाला में एलओसी के पास घूम रहा बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में, विदेशी मुद्रा, तीन सिम बरामद
Mon, 27 May 2024 04:29 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 27 May 2024 04:29 PM IST
सार
अखनूर उपमंडल के पलांवाला इलाके में सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास एक अग्रिम गांव में एक बांग्लादेशी नागरिक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी)
- फोटो : अविनाश संब्याल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला जम्मू के अखनूर उपमंडल के पलांवाला इलाके में सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास एक अग्रिम गांव में एक बांग्लादेशी नागरिक को हिरासत में लिया है। उसके पास से कुछ बांग्लादेशी मुद्रा व कागज मिले हैं। उससे पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में वह विक्षिप्त बताया जा रहा है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया, सेना के एक गश्ती दल ने शनिवार को खौड़ इलाके के लोअर कोट मैरा में एलओसी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को घूमते हुए देखा, तुरंत उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। उस व्यक्ति ने अपना नाम तुफज्जल बब्लू उम्र (35) निवासी अलुपोट्टी नटोर, बांग्लादेश बताया है। उसे आगे की जांच के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
हिरासत में लिए गए व्यक्ति के कब्जे से बांग्लादेशी 10 रुपये का पुराना नोट, एक रूपये का बांग्लादेशी सिक्का, 3 सिम (अज्ञात कंपनी), पुराना बांग्लादेशी बिल, बांग्लादेश का पुराना छात्र कार्ड और एक पुरानी डायरी मिली है। खौड़ पुलिस का कहना है कि युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं है। सोमवार को युवक की मेडिकल जांच करवाई जाएगी। फिलहाल युवक पलांवाला पुलिस की हिरासत में है।
विज्ञापन