BIG NEWS: जम्मू बंद तीन दिन और बढ़ाया गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) को लेकर चल रहा आंदोलन उस वक्त नया मोड़ ले लिया, जब एम्स कोआर्डिनेशन कमेटी ने बंद को 72 घंटे के लिए बढ़ा दिया।
एम्स कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक के बाद चेयरमैन अभिनव शर्मा ने बताया कि सरकार के गलत रवैये को देखते हुए कमेटी ने जम्मू बंद को पांच अगस्त तक बढ़ाने का फैसला लिया है।
यदि पांच अगस्त तक जम्मू को एम्स सैंक्शन का आर्डर नहीं मिला, तो छह अगस्त से अनिश्चितकालीन जम्मू बंद रहेगा। उन्होंने कहा कि जम्मू के लोगों को उनका अधिकार दिलाने की बजाय भाजपा आंदोलन को ही ध्वस्त करने का प्रयास कर रही है, जो कभी पूरा नहीं होगा।
छिटपुट घटनाओं के बीच तीसरे दिन भी बंद सफल
जम्मू बंद के तीसरे दिन भी तमाम बाजार बंद रहे। सड़कों से पर कामर्शियल वाहन नहीं चले। रविवार का दिन होने के कारण बिना किसी रैली के पूर्ण बंद रहा। सिनेमा घरों में तीसरे दिन शो नहीं हो पाए। पुरानी मंडी में कुछ स्थानों पर पथराव हुआ, जहां पुलिस को आंसू गैस छोड़नी पड़ी।
पुलिस ने चंद प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है। अन्य राजनीतिक दलों ने भी एम्स की मांग को लेकर जगह-जगह प्रदर्शन किए। कांग्रेस के पूर्व मंत्री शामलाल सहित कार्यकर्ताओं ने महेशपुरा चौक पर गिरफ्तारी दीं।
गांधी नगर में रमण भल्ला के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने रैली निकाली। गांधी नगर में ही पैंथर्स पार्टी ने सरकार का पुतला फूंक रोष जताया। हाईवे में कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर यातायात बाधित करने का प्रयास किया।