फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, arniya, bus services, problem

Jammu News: सरकारी बेबसी के आगे 55 गांव की तीस हजार आबादी बेबस

Wed, 29 Nov 2023 01:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 29 Nov 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
jammu, arniya, bus services, problem
जम्मू से अरनिया के लिए दो रूट पर शुरू की गई एसआरटीसी की बस सेवा तीन माह से बंद
विज्ञापन

दिसंबर में माई टाउन माई प्राइड कार्यक्रम के विजिटिंग अफसर की मदद से शुरू हुई थी सेवा
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। दिसंबर में माई टाउन माई प्राइड कार्यक्रम में लोगों की मांग पर विजिटिंग अधिकारी की मदद से अरनिया के लिए जम्मू से शुरू की गई सेवा तीन माह से बंद पड़ी है। इसका खामियाजा दोनों रूट के 55 गांव की करीब 30 हजार आबादी को भुगतना पड़ रहा है। वहीं, एसआरटीसी का दावा है कि बसों की मरम्मत के चलते कुछ रूट पर चलने वाली सेवाओं को बंद किया गया है।
जम्मू से अरनिया के लिए जनवरी से दो रूट पर एसआरटीसी की बस सेवा शुरू की गई थी। इनमें एक बस जम्मू से बिश्नाह वाया अरनिया पहुंचती थी। इसके चलते करीब 25 गांवों के लोगों को फायदा मिलता था। दूसरी बस सेवा जम्मू से पंडोरियां होते हुए अरनिया पहुंचती थी, जिस पर 30 गांवों के लोग निर्भर थे। दिन में दो समय सुबह और शाम बस सेवा नियमित तौर पर आठ माह ही चल पाई। अगस्त माह के अंत से दोनों रूट की बस सेवा बंद है, जिस कारण ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग अपने रोजमर्रा के कार्यों के लिए भी समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। स्कूल के बच्चों का समय बर्बाद हो रहा है। मुलाजिमों का दफ्तर जाने का समय भी ज्यादा लग रहा है।
विज्ञापन


किसी भी राजनीतिक पार्टी, राजनेता या अधिकारियों ने तीन महीने से बंद पड़ी बस सेवा को बहाल करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। इस कारण लोगों में रोष है। एसआरटीसी बस सेवा बंद होने के उपरांत ग्रामीणों ने कई बारे समस्या उजागर करने के लिए प्रदर्शन तक किए, लेकिन प्रशासन ने आजतक सुध नहीं ली है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सुध लेते दोनों रूट की बस सेवा को बहाल करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब रहे कि दिसंबर में अरनिया कस्बे में माई टाउन माई प्राइड कार्यक्रम के उपरांत विजिटिंग ऑफिसर जेडीए के उपचेयरमैन रहे पंकज मंगोत्रा के समक्ष लोगों ने एसआरटीसी बस सेवा शुरू करने की गुहार लगाई थी। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र में दो बस सेवाएं शुरू करवाई थीं। इनका आठ माह तक लोगों को काफी फायदा मिला। लेकिन अब तीन माह से सेवा बंद है।


पहले से ही लिंक मार्ग पर बसे गांवों को यातायात की सुविधा नहीं मिल रही है। दूसरी ओर जो दो बस सेवाएं शुरू की थीं वह भी बंद हो गई हैं। प्रशासन को अवगत करवाने के बावजूद समस्या जस के तस है। इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। दोनों बस सेवाएं लाइफ लाइन का काम कर रही थीं।
- सुभाष सैनी, सरपंच, पचेल पंचायत


अरनिया से जम्मू के लिए बस सेवा लोगों के लिए बड़ी सुविधाजनक थी। निर्धारित समय पर जम्मू के लिए बस रवाना हो जाती थी। लोग कम किराया खर्च करने के बाद जम्मू पहुंच जाते थे। बस सेवा बंद हो जाने से लोगों पर आर्थिक बोझ भी बड़ा है।

- अभिषेक गुप्ता, स्थानीय निवासी



मरम्मत के चलते कुछ बस सेवाएं बंद की गई हैं। अमरनाथ यात्रा के दौरान भी बसों की कमी को पूरा किया गया था। इसके चलते बस सेवा कुछ क्षेत्रों में प्रभावित हुई है। जल्द ही बसों की कमी को पूरा कर दिया जाएगा। अगले 15 से 20 दिनों में अरनिया के दोनों रूट पर बस सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी।
- राकेश कुमार, एमडी, एसआरटीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed