फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, arnia, administration

Jammu News: अरनिया के व्यासपुर परलाह में बनेगा अमृत सरोवर

विज्ञापन
jammu, arnia, administration
नायब तहसीलदार ने दौरा कर चिह्नित चार-पांच स्थानों का सरकारी जमीन की चिह्नित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। व्यासपुर परलाह में अमृत सरोवर का निर्माण होगा। इसके तहत बुधवार को नायब तहसीलदार दब्लैहड़ हबीब उल रहमान ने पटवारी के साथ क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने सरोवर के लिए चिह्नित चार-पांच स्थानों पर भूमि का निरीक्षण किया। इस मौके पर चौकीदार सहित पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
नायब तहसीलदार ने पटवारी को राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार गांव में सड़क के किनारे सरकारी जमीन जांचने के निर्देश दिए। उसके बाद नायब तहसीलदार की मौजूदगी में गांव में सड़क के किनारे सरकारी जमीन के लिए दस्तावेज खंगाल कर स्थिति का जायजा लिया। इसके लिए चार-पांच स्थानों पर सरकारी जमीन चिन्हित की है। जो जगह अमृत सरोवर के लिए अनुकूल होगी उसका चयन किया जाएगा। अमृत सरोवर के लिए तीन कनाल भूमि की जरूरत है।
विज्ञापन

इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने बताया कि गांव में अमृत सरोवर को लेकर जगह का चयन करने के लिए नायब तहसीलदार ने दौरा किया है। राजस्व रिकॉर्ड की जांच पड़ताल करने के बाद पांच स्थानों पर सरकारी जमीन चयन किया गया है। सभी दस्तावेज व अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद एक उचित स्थान का चन होगा। इसके बाद सर्वे किया जाएगा। इस मौके पर पंच दर्शन कुंडल, चौकीदार बचनलाल, सुरेंद्र सिंह, बलविंदर कुमार उर्फ लबा आदि मौजूद रहे। पटवारी राकेश कुमार ने बताया कि दौरे का उद्देश्य अमृत सरोवर बनाने के लिए सरकारी जगह का चयन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed