{"_id":"644ec5cea7658829e70b19a3","slug":"jammu-army-hands-over-two-pakistani-nationals-caught-on-loc-in-poonch-to-pak-rangers-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu : पुंछ में नियंत्रण रेखा पर पकड़े गए दो पाकिस्तानी नागरिक, सेना ने किया पाक रेंजर्स के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu : पुंछ में नियंत्रण रेखा पर पकड़े गए दो पाकिस्तानी नागरिक, सेना ने किया पाक रेंजर्स के हवाले
Mon, 01 May 2023 01:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 01 May 2023 01:17 AM IST
सार
रविवार को इन्हें उपहार और नए कपड़े देकर चक्कां दा बाग के रास्ते उनके वतन वापस भेजा गया।
विज्ञापन
नियंत्रण रेखा पर तैनात सुरक्षाकर्मी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुंछ में नियंत्रण रेखा पर पकड़े गए दो पाकिस्तानी नागरिकों को सेना ने पाक रेंजरों के हवाले कर दिया है। रविवार को इन्हें उपहार और नए कपड़े देकर चक्कां दा बाग के रास्ते उनके वतन वापस भेजा गया।
विज्ञापन
शनिवार देर शाम पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर गुलपुर सेक्टर में तैनात सेना की दुर्गा बटालियन के जवानों ने इन दोनों पकड़ा था। इनकी पहचान पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर के पोलास गांव निवासी सरदार अब्दुल हमीद (65) और उसके बेटे अब्बास (45) के रूप में हुई।
विज्ञापन
सैन्य अधिकारियों के पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि वे भेड़-बकरियां चराते गलती से इस पार आ गए हैं। इसके बाद सैन्य उच्च अधिकारियों ने विदेश मंत्रालय के साथ मंत्रणा के बाद इन्हें उनके वतन लौटाने का निर्णय लिया गया। हॉटलाइन पर पाकिस्तानी रेंजरों से संपर्क कर दो पाकिस्तानी नागरिकों के इस पार आ जाने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
दोनों तरफ से सहमति के बाद रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे पुंछ जिला मुख्यालय से आठ किलो मीटर दूर स्थित चक्कां दा बाग की राहें मिलन के गेट खोले गए। जहां सैन्य अधिकारियों ने दोनों पिता-पुत्र को पाकिस्तानी रेंजरों के हवाले कर दिया।