{"_id":"5d5d57c18ebc3e6c4c2a11ae","slug":"jammu-and-srinagar-mayor-got-minister-of-state-mos-status","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू और श्रीनगर नगर निगम के मेयर को मिला राज्य मंत्री स्तर का दर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू और श्रीनगर नगर निगम के मेयर को मिला राज्य मंत्री स्तर का दर्जा
Wed, 21 Aug 2019 08:10 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Wed, 21 Aug 2019 08:10 PM IST
विज्ञापन
जुनैद अजीम मट्टू श्रीनगर और चंद्रमोहन गुप्ता जम्मू नगर निगम के मेयर
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू और श्रीनगर नगर निगम के मेयर को राज्य मंत्री स्तर का दर्जा दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त सचिव सुभाष छिब्बर की ओर से बुधवार को इस आशय का आदेश जारी किया गया।
विज्ञापन
आदेश में कहा गया है कि जम्मू और श्रीनगर नगर निगम के मेयर को उनके अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत राज्यमंत्री स्तर का दर्जा दिया गया है। प्रोटोकॉल विभाग सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद इस दिशा में जरूरी कदम उठाएगा।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि गत वर्ष अक्तूबर महीने में 13 साल बाद नगर निगम के चार चरणों में चुनाव हुए थे। इसके बाद भाजपा के चंद्रमोहन गुप्ता जम्मू और पीपुल्स कांफ्रेंस के जुनैद अजीम मट्टू श्रीनगर नगर निगम के मेयर चुने गए थे।
विज्ञापन