फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and samba district on high alert after militants arrested in lakhanpur border

लखनपुर में आतंकी पकड़े जाने के बाद जम्मू-सांबा में अलर्ट, लगातार संदिग्धों की मिल रही है सूचना

Thu, 12 Sep 2019 11:02 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Thu, 12 Sep 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
Jammu and samba district on high alert after militants arrested in lakhanpur border
वाहनों की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में लगातार संदिग्धों के दिखने की सूचनाओं के बीच लखनपुर में आतंकियों के पकड़े जाने से सुरक्षा एजेंसियां सकते में हैं। सांबा, कठुआ और जम्मू जिलों में आतंकी हमलों की सूचनाएं आ रही थी। जम्मू के सुंजवां में तो तीन दिन तक पुलिस और सेना ने सर्च ऑपरेशन चलाया। अब जबकि आतंकी पकड़े गए हैं तो शहर में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। 
विज्ञापन


चौकसी बढ़ाते हुए पुलिस ने शहर के नाकों, सैन्य ठिकानों, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी है। जम्मू और सांबा जिलों में अलर्ट जारी करते हुए सुरक्षा मजबूत की गई है। 
विज्ञापन


मंदिरों के शहर जम्मू में आतंकियों के पकड़े जाने के बाद वीरवार को शहर में जगह-जगह नाके लगाकर वाहनों की जांच की गई। संदिग्ध इलाकों में भी सर्च की गई। उधर, लखनपुर में हथियारों सहित तीन आतंकियों के पकड़े जाने के बाद सांबा क्षेत्र में भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना के माहेश्वर कैंप में सायरन बजा कर जवानों को सतर्क कर दिया है। वहीं, सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात पुलिस कर्मियों को भी अलर्ट कर दिया है। रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार की आईएसआई व पाकिस्तानी सेना की ओर से आतंकियों की अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ करवाने की कोशिश की जा रही है। 


प्रदेश से अनुच्छेद 370 और 35ए के हटाए जाने के बाद पाकिस्तानी सेना पूरी तरह से बौखला गई है, जिस कारण आतंकियों की हर हाल में घुसपैठ करवाने की फिराक में है। पाकिस्तानी क्षेत्र के दो लांचिग पैड पर भी आतंकियों की मौजूदगी देखे जाने पर क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी है। सूत्रों की मानें तो आतंकियों की नजर सांबा पर भी रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed