फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Yamraj appeared on the road, asking people to wear masks

जम्मू-कश्मीर: सड़क पर प्रकट हुए यमराज, लोगों को मास्क पहनने के लिए कहा

Fri, 30 Apr 2021 10:22 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 30 Apr 2021 10:22 AM IST
सार

यमराज (कलाकार) ने लोगों को बेवजह सड़कों पर नहीं घूमने, मास्क पहनने और सामाजिक दूरी का ध्यान रखने के लिए कहा।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Yamraj appeared on the road, asking people to wear masks
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए जम्मू में कोरोना कर्फ्यू लागू हो गया है। लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक करने को वीरवार को यमराज सड़कों पर उतरा। गांधीनगर स्थिति लास्ट मोड़ में यमराज की वेशभूषा में आए कलाकार ने लोगों को कोविड एसओपी का पालन करने की सलाह दी।

विज्ञापन


यमराज (कलाकार) के साथ भाजयुमो के सदस्य भी पहुंचे। इस दौरान यमराज ने लोगों को बेवजह सड़कों पर नहीं घूमने, मास्क पहनने और सामाजिक दूरी का ध्यान रखने के लिए कहा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: गेहूं पर मंडरा रहा खतरा, अब तक 200 कनाल में फसल हो चुकी है राख
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों को बताए कोरोना से बचाव के उपाय
सेना ने अखनूर के दूरदराज गांवों में रहने वाले ग्रामीणों को कोरोना से बचाव के उपाय बताए। क्रॉस स्वॉर्ड्स डिवीजन के तत्वावधान में अखनूर आर्मर्ड ब्रिगेड की टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान खंडियाल स्थित विभिन्न डेरों में रह रहे गुज्जर और बक्करवाल लोगों को जागरूक किया गया।

इसके साथ ही लोगों को मास्क, दस्ताने, सैनिटाइजर और दवाइयां भी वितरित की गईं। लोगों को मास्क पहनने के साथ कोविड-19 एसओपी का पालन करने के लिए कहा। स्थानीय लोगों ने सेना के प्रयास की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed