{"_id":"59399f314f1c1b831c9ca7fa","slug":"jammu-and-kashmir-witnessed-protests-on-mandsaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर तक पहुंची मंदसौर की आग, कठुआ मे रेल रोककर हुए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर तक पहुंची मंदसौर की आग, कठुआ मे रेल रोककर हुए प्रदर्शन
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
कठुआ में विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में भड़की हिंसा की आंच रियासत में भी पहुंची। कांग्रेसियों ने जम्मू और कठुआ में रेल रोककर विरोध प्रदर्शित किया। केंद्र तथा मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। साथ ही मध्य प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की गई।
विज्ञापन
मंदसौर में पुलिस फायरिंग में किसानों के मारे जाने के विरोध में वीरवार को प्रदेश यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जम्मू रेलवे स्टेशन पर रेल रोका। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को ट्रैक से हटाने के लिए पुलिस बल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई बार कांग्रेसियों की पुलिस के साथ धक्का मुक्की हुई। प्रदर्शनकारी ट्रैक पर लेट गए और ट्रेन के इंजन पर चढ़कर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
कठुआ में भी कांग्रेसियों ने रेल यातायात रोककर जोरदार प्रदर्शन किया। कठुआ रेलवे स्टेशन पर पुलिस के कड़े पहरे के बावजूद युवा कांग्रेसियों ने रेल रोककर प्रदर्शन किया। स्टेशन पर पहुंची डीएमयू को कुछ समय के लिए रोक दिया गया। इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने किसानों की मौत को हत्या करार दिया।
विज्ञापन