{"_id":"6083d26f8ebc3ee1c14e861a","slug":"jammu-and-kashmir-will-have-a-major-administrative-reshuffle-by-april-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में 30 अप्रैल तक होगा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारी होंगे इधर से उधर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में 30 अप्रैल तक होगा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारी होंगे इधर से उधर
Sat, 24 Apr 2021 01:40 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sat, 24 Apr 2021 01:40 PM IST
सार
दर्जनों प्रशासनिक अधिकारी सामान्य प्रशासनिक विभाग में कर रहे अगली नियुक्ति की प्रतीक्षा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर की दोनों राजधानियों जम्मू व श्रीनगर के नागरिक सचिवालयों में कामकाज सुचारु रूप से शुरू होने से पहले सरकार बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी कर रही है। कई आईएएस और केएएस अधिकारियों को इधर से उधर किए जाने के अलावा सामान्य प्रशासनिक विभाग में अगली नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे कई प्रशासनिक अधिकारियों को भी विभागों में अहम जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
उच्च पदस्थ आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सामान्य प्रशासनिक विभाग में अगली नियुक्ति का इंतजार कर रहे केएएस अधिकारियों में मुज्जफर अहमद पीर, डॉ. मुश्ताक अहमद, सुदर्शन कुमार, निरूपा राय, बाबू राम, पवन कुमार, सचिन देव सिंह जम्वाल, अमरजीत सिंह, नीलम खजूरिया, अश्विनी खजूरिया, मीनाक्षी वेद, राकेश कुमार, त्रिशला कुमारी शामिल हैं। इसके अलावा केएएस सुनैना शर्मा, मो आरिफ और नैन उल नसा भी सामान्य प्रशासनिक विभाग में अगली नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- कोरोना का कहर: जम्मू-कश्मीर के बाजारों से रौनक गायब, लोगों में बना डर का माहौल
विज्ञापन
ऐसे में इन वरिष्ठ केएएस अधिकारियों को नए सिरे से विभागीय जिम्मेदारियां सौंपने के लिए सूची तैयार हो रही है। आईएएस अधिकारियों के प्रदर्शन के आधार पर उनके विभागों में भी फेरबदल किया जा सकता है। सूचना है कि इस संबंध में एलजी मनोज सिन्हा अपने सलाहकारों के अलावा मुख्य सचिव से चर्चा कर रहे हैं। आगामी कुछ दिनों में प्रशासनिक फेरबदल की रूपरेखा को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।