फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir, weather from Lakhanpur to Valley, highway closed

जम्मू-कश्मीरः लखनपुर से घाटी तक बिगड़ा मौसम, हाईवे बंद, नदी-नाले उफान पर

Fri, 21 Aug 2020 05:01 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 21 Aug 2020 05:01 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir, weather from Lakhanpur to Valley, highway closed
मौसम का बदला मिजाज - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के प्रवेशद्वार लखनपुर से कश्मीर तक मौसम का बदला हुआ मिजाज नजर आ रहा है। रामबन के कई हिस्सों में भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिरने के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। इससे दोनों ओर दो हजार से अधिक छोटे-बड़े वाहन फंस गए हैं। कई जिलों में खराब मौसम के कारण कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचा है। भूस्खलन से घोरडी-उधमपुर समेत कई जगह संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। जम्मू-कश्मीर के लगभग सभी हिस्सों में पिछले 24 घंटे से हल्की और तेज बारिश से नदी नाले उफान पर हैं। सूर्य पुत्री तवी नदी का जलस्तर बढ़ने से लोगों को तवी क्षेत्र में न जाने की हिदायत दी गई है।

विज्ञापन


रामबन के पंथियाल, मंकी मोड़, त्रिशूल मोड़ पर भूस्खलन हुआ है। मौसम खराब होने के कारण गुरुवार देर शाम तक जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को खोलने में सफलता नहीं मिल पाई थी। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में सुबह हल्की बारिश के बाद शाम को अचानक बिगड़े मौसम में मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। उधमपुर के चिनैनी क्षेत्र में बारिश के साथ पहाड़ों पर धुंध छाई हुई है। उधमपुर में बारिश से कुछ कच्चे मकानों को नुकसान होने की सूचना है। जिला रियासी में जोरदार तो राजोरी में हल्की बारिश हुई। कठुआ में बीती रात से पहाड़ों और मैदानी इलाकों में रुक रुककर बारिश जारी है। पहाड़ी क्षेत्रों में धुंध छाई है।
विज्ञापन


तापमान में पांच से आठ डिग्री तक गिरावट
मौसम का मिजाज बदलने से अधिकतर जिलों में दिन के तापमान में सामान्य से 5 से 8 डिग्री तक गिरावट आई है। जम्मू जिले में दिन भर रुक रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहा। यहां दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री गिरकर 28.4 और न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री गिरकर 25.5 और न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 20.6, बटोत में 20.1, भद्रवाह में 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के अधिकतर जिलों में बारिश से तपिश से राहत मिली है। श्रीनगर में दिन का तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में सबसे अधिक बारिश कटड़ा में
प्रदेश में सबसे अधिक बारिश कटड़ा में हुई। यहां 66.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही जम्मू - 34.8 , बनिहाल - 21.8, बटोत -81.4, कटड़ा - 66.4, भद्रवाह - 39.9, श्रीनगर - 4.6, गुलमर्ग - 5.6 मिलीमीटर बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed