{"_id":"63e86f7d9c17f6861d01af97","slug":"jammu-and-kashmir-tourism-department-gets-revival-of-tourism-award-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: पर्यटन विभाग को मिला रिवाइवल ऑफ टूरिज्म पुरस्कार, नए ऑफबीट स्थलों का किया जा रहा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: पर्यटन विभाग को मिला रिवाइवल ऑफ टूरिज्म पुरस्कार, नए ऑफबीट स्थलों का किया जा रहा विकास
Sun, 12 Feb 2023 11:19 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 12 Feb 2023 11:19 AM IST
सार
जम्मू कश्मीर में 75 नए ऑफबीट स्थलों का विकास किया जा रहा है। इन क्षेत्रों में होम स्टे पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Tourism in Jammu Kashmir
- फोटो : एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग को सत्ते-2023 (दक्षिण एशियाई यात्रा और पर्यटन प्रदर्शनी) के 30वें संस्करण के दौरान टूरिज्म ब्रांड ऑफ द ईयर रिवाइवल टूरिज्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली में पर्यटन विभाग ने सत्ते शो में अपने प्रचार अभियान के तहत दुनियाभर के प्रमुख यात्रा और पर्यटन उद्योग के लोगों से बातचीत की। इसका शनिवार को समापन हुआ।
विज्ञापन
सत्ते एशिया के सबसे बड़े ट्रैवल शो में से एक है, जो ट्रैवल एजेंटों, टूर ऑपरेटरों, होटल व्यवसायियों, गंतव्य प्रबंधन कंपनियों और पर्यटन बोर्डों को दुनिया भर में अपने संभावित ग्राहकों को अपने उत्पाद व नेटवर्क बेचने के लिए मंच प्रदान करता है। सत्ते में 150 से अधिक प्रतिनिधियों ने शिरकत की।
विज्ञापन
पटनीटॉप विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शेर सिंह ने बताया कि कई पर्यटन उद्योगों ने जम्मू कश्मीर में आने की इच्छा जताई है। सत्ते अवार्डस के संस्करण में उपनिदेशक पर्यटन जम्मू अब्दुल जब्बार ने कहा कि जम्मू कश्मीर में 75 नए ऑफबीट स्थलों का विकास किया जा रहा है। इन क्षेत्रों में होम स्टे पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। पर्यटन विभाग जम्मू कश्मीर के स्टालों में एडवेंचर पर्यटन, प्रकृति, तीर्थ यात्रा, अवकाश पर्यटन जैसे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया।
विज्ञापन