फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: top commander of gajba-tul-hind killed in encounter

कश्मीर में आतंक पर प्रहार: दो मुठभेड़ और सात आतंकियों का सफाया, टॉप कमांडर इम्तियाज भी ढेर

Fri, 09 Apr 2021 11:48 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 09 Apr 2021 11:48 AM IST
सार

  • मारे गए आतंकी हिजबुल, लश्कर और अंसार गजवा-तुल हिंद के हैं
  • खात्मे की कगार पर गजवा-तुल हिंद, केवल एक आतंकवादी सक्रिय
  •  इम्तियाज को दिया गया था अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने का जिम्मा
  • ऑपरेशन को अंजाम देने में चार जवान घायल, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: top commander of gajba-tul-hind killed in encounter
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ - फोटो : ani

विस्तार

शोपियां में जारी मुठभेड़ में शुक्रवार को अंसार गजवा-तुल-हिंद का चीफ कमांडर मारा गया है। कश्मीर पुलिस के मुताबिक घिरे हुए आतंकी को समझा-बुझाकर समर्पण करने और मस्जिद को बचाने के लिए आतंकी के भाई और स्थानीय इमाम को अंदर भेजा गया था। लेकिन आतंकी आत्मसमर्पण के लिए राजी नहीं हुए। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, खुफिया एजेंसियों को त्राल के नोबुग इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस और सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। आतंकी एक धार्मिक स्थल में छिप गए।  इस पर आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की। सुरक्षाबलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। अभी तक शोपियां और त्राल में कुल सात आतंकियों का खात्मा किया जा चुका है। 
विज्ञापन


आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि शोपियां मुठभेड़ में पांच स्थानीय आतंकवादी मारे गए हैं। मुठभेड़ में कोई विस्फोटक इस्तेमाल नहीं किया गया है। मस्जिद को किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंची है। वहीं अमरनाथ यात्रा में सुरक्षा के मुद्दे पर लेकर उन्होंने कहा कि यात्रा का सफलतापूर्वक संचालन करने के लिए पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जीओसी 15 कोर, डीपी पांडेय ने कहा कि जो भी राज्य के खिलाफ हथियार उठाएगा, अगर वह आत्मसमर्पण नहीं करता है तो उसका खात्मा ही होगा। हम आतंकियों के नेटवर्क को खत्म करने की कोशिश करेंगे। लोगों से अनुरोध करते हैं कि वो हमारी मदद करें। ताकि युवा लड़के आतंक के रास्ते पर न जाएं और कश्मीर में शांति बनी रहे।

हमने सुनिश्चित किया कि मस्जिद को नुकसान न पहुंचे- आर बाली

जीओसी विक्टर फोर्स, आर बाली ने कहा कि मुठभेड़ के दौरान शोपियां में हमने सुनिश्चित किया कि मस्जिद को नुकसान न पहुंचे। आतंकवादियों को आत्मसमर्पण कराने के लिए तीन बार स्थानीय लोगों को उनके पास भेजा गया। जब वे सहमत नहीं हुए तो हमने ऑपरेशन शुरू किया और आतंकियों का खात्मा किया गया। बताया कि आतंकवादी अब संगठन बदल रहे हैं। फिलहाल अंसार का केवल एक आतंकवादी सक्रिय है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में चार जवान घायल हुए हैं। मारे गए आतंकियों में से पांच की पहचान हुई है। जिनमें मुजामिल तांत्रे, आदिल लोन, यूनिस खांडे, बासित इस्माइल को शोपियां और इम्तियाज शाह त्राल में ढेर किया गया है। इम्तियाज को अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने का काम दिया गया था। 

यह भी पढ़ें- उपराष्ट्रपति के आगमन पर सुरक्षा चाक-चौबंद, जम्मू के चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed