फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Three terrorists were hiding in Thannamandi forests for two weeks

जम्मू-कश्मीर : दो हफ्तों से थन्नामंडी के जंगलों में छिपा थे तीन आतंकी 

Fri, 20 Aug 2021 01:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 20 Aug 2021 01:29 AM IST
सार

छह अगस्त को पंगाई में दो आतंकवादियों को किया गया था ढेर, ग्रुप में शामिल थे कुल पांच दहशतगर्द

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Three terrorists were hiding in Thannamandi forests for two weeks
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करीब दो हफ्तों से थन्नामंडी के जंगलों में मौजूद तीन आतंकवादियों के ग्रुप का वीरवार को सुबह सेना और पुलिस से सामना हुआ, तो मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया गया। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार 6 अगस्त को थन्नामंडी के पंगाई इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, उस दौरान पांच आतंकवादियों का ग्रुप था, जिनमें से दो को उस दिन ही मार गिराया था। लेकिन तीन आतंकवादी चकमा देकर भाग निकले थे। 
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि उन्हीं तीन आतंकवादियों का ग्रुप पिछले दो हफ्तों से थन्नामंडी के जंगलों में घूमते हुए थन्नामंडी मुगल रोड स्थित ऐतिहासिक पर्यटक स्थल डेरा की गली से सटे जंगलों में पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डेरा की गली से सटे जंगलों में आतंकवादियों के होने की सूचना मिलते ही सेना, पुलिस व सीआरपीएफ ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। इस दौरान घात लगाकर बैठे आतंकवादियों ने हमला कर दिया, जिसमें सेना का एक जेसीओ शहीद हो गया, जबकि एक जवान घायल हो गया। 

इस बीच सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी मार गिराया गया। दो और आतंकवादियों के इलाके में होने की आशंका है। एक आतंकवादी को ढेर करने के बाद वहां पर फायरिंग तो नहीं हुई, लेकिन सुरक्षाबलों का कॉर्डन और सर्च ऑपरेशन संयुक्त रूप से  जारी था। सुरक्षाबल चप्पे-चप्पे को खंगाल रहे हैं।

ऊंची घास और मक्की की फसल होने से आ रही दिक्कत 
बताया जा रहा है कि उक्त इलाकों में जहां एक तरफ घने पेड़ पौधे हैं, तो दूसरी ओर लंबी और ऊंची घास के अलावा आसपास के खेतों में मक्की की फसल है। इसके चलते आतंकवादियों को तलाशने में परेशानी आ रही है। सेना के एक अधिकारी के अनुसार सुरक्षा बल आतंकवादियों को ढेर करने के साथ इस बात को भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि गोलाबारी में कहीं स्थानीय नागरिक को न नुकसान पहुंचे। सूझबूझ से ऑपरेशन किया जा रहा है। 


कश्मीर घाटी जाने के लिए भटक रहा था आतंकवादियों का ग्रुप
सूत्रों के अनुसार पांच आतंकवादियों का ग्रुप थन्नामंडी के पंगाई इलाके में दो हफ्ते पहले सक्रिय था, जो थन्नामंडी मुगल रोड से होकर कश्मीर घाटी जाने की फिराक में था। लेकिन सुरक्षा बलों के घेरे ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया। इस बीच छह अगस्त को दो आतंकवादियों को मार गिराया गया। वहीं वीरवार को एक और आतंकी को ढेर कर दिया गया। अभी दो की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed