फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Three suspects arrested from Nad of Samba suspected of having terrorist connection

जम्मू-कश्मीर: सांबा के नड्ड से तीन संदिग्ध काबू आतंकी कनेक्शन होने का शक, पूछताछ जारी

Sat, 10 Jul 2021 11:15 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 10 Jul 2021 11:15 PM IST
सार

एसओजी जम्मू की टीम पकड़कर साथ ले गई। सांबा जिले में दो दिन के भीतर संदिग्ध देखे जाने की दो घटनाएं।
 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Three suspects arrested from Nad of Samba suspected of having terrorist connection
तीन संदिग्ध गिरफ्तार

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में दो दिन के भीतर संदिग्ध देखे जाने की दो घटनाओं के बीच शनिवार को नड्ड क्षेत्र से तीन संदिग्ध पकड़े गए हैं। तीनों कश्मीर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार संदिग्धों का आतंकियों के साथ संपर्क होने का शक है। हालांकि तीनों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


पिछले एक साल के दौरान नड्ड क्षेत्र का नाम कई बार आतंकी गतिविधियों से जुड़ा है। शुक्रवार को सांबा में जतवाल के छन्न काना क्षेत्र में चार संदिग्ध देखे जाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। शनिवार को सांबा के बनतलाब मोहल्ले में एक महिला ने सैन्य वर्दीधारी संदिग्ध देखने की सूचना दी थी। सुरक्षा बल तलाशी अभियान में जुटे थे।
विज्ञापन


इसी बीच एसओजी जम्मू के दल ने सांबा-मानसर मार्ग पर पड़ने वाले नड्ड इलाके से तीन संदिग्धों को पकड़ा और पूछताछ के लिए साथ ले गए। बताया जा रहा है कि तीनों कश्मीरी ट्रक के जरिए यहां पहुंचे थे। नड्ड इलाका पिछले कुछ समय से आतंकी गतिविधियों से जुड़ा रहा है। बीते वर्ष सांबा के बसंतर दरिया में ड्रोन से हथियार गिराए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: आधे घंटे की बारिश से जलभराव, निचले इलाकों में लोगों के घरों में जा घुसा पानी

नड्ड क्षेत्र से ही इन हथियारों को कश्मीर ले जाते काजीगुंड में पकड़ा गया था। वहीं, नड्ड इलाके से कई बार सैटेलाइट फोन से बातचीत भी हुई थी। इसी के चलते नड्ड सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर है। जम्मू-पठानकोट हाईवे से निचली तरफ बसंतर दरिया सीधा पाकिस्तान जाता है। यह आतंकियों का रूट भी रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed