{"_id":"5cf7de5ebdec22072c3332fc","slug":"jammu-and-kashmir-three-dead-and-six-injured-after-speeding-mini-bus-toppled-in-udhampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: रेस लगाने के चक्कर में बेकाबू मेटाडोर पलटी, तीन की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: रेस लगाने के चक्कर में बेकाबू मेटाडोर पलटी, तीन की मौत, छह घायल
Wed, 05 Jun 2019 09:06 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उधमपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उधमपुर
Published by: Pranjal Dixit
Updated Wed, 05 Jun 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
उधमपुर में पलटी मेटाडोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेस लगाने के चक्कर में डीसी ऑफिस के समीप धार रोड पर बुधवार को एक मेटाडोर के पलट जाने से उसके कंडक्टर सहित तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में छह यात्री घायल भी हुए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। मेटाडोर का चालक मौके से फरार हो गया।
मेटाडोर स्टैंड से सैलां तालब की ओर सवारियों को लेकर जा रही मेटोडोर नंबर जेके02-1889 की रफ्तार काफी तेज थी कि चालक उसको काबू नहीं कर पाया और वह धार रोड के किनारे लोगों पर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे का शिकार हुई मेटाडोर के साथ एक अन्य मेटाडोर की रेस लगी हुई थी।
दोनों की रफ्तार काफी अधिक थी, लेकिन दूसरी मेटाडोर आगे निकल गई, जबकि हादसे का शिकार हुई मेटाडोर उसको ओवरटेक करने के चक्कर में बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े लोगों पर ही पलट गई। वहीं मेटाडोर में सवार सवारियां भी घायल हो गईं। गनीमत रहा कि मेटाडोर में हादसे के वक्त अधिक सवारियां नहीं थीं। हादसे के कारण सड़क किनारे खड़े दोपहिया वाहन व साथ की इमारत के बाहर लगे एक डीजी सेट को भी काफी क्षति पहुंची।
विज्ञापन
इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत ही गई तथा अन्य दो ने अस्पताल जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। इसके अलावा छह अन्य लोग घायल हो गये। मृतकों में 70 वर्षीय भूषण कुमार निवासी बाडेयां उधमपुर, 25 वर्षीय विनय कुमार निवासी लांसी उधमपुर और एक पुरुष की पहचान नहीं हो पाई है। जबकि घायलों में गोपाल दास (30) निवासी बाडेयां, मानवी (15) निवासी फलाटा, तृप्ता रानी (65) निवासी बाडेयां, सिमरन शर्मा (25) निवासी बाडेयां, सुरिंद्र भट (44) निवासी सुभाष नगर और बिंदिया देवी (35) निवासी बाडेयां शामिल हैं।
डीसी ने घायलों का हाल जाना
उधमपुर जिला विकास आयुक्त डाक्टर पीयुष सिंगला सहित एसएसपी राजीव पांडे ने जिला अस्पताल और एमएच अस्पताल पहुंच कर सड़क हादसे में घायलों हुए लोगों का हाल जाना व मृतकों के प्रति दुख जताया। उन्होंने घायलों को दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं की भी जानकारी हासिल की। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया कि वे इस दुर्घटना के घायलों को बेहतर उपचार दें। उन्हें हर तरह का मुफ्त इलाज करने को कहा।
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी पहुंचे अस्पताल
हादसे की खबर लगते ही शहर के गणमान्य लोग और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व कार्यकर्ता भी घायलों का हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंच गए। इनमें पूर्व विधायक पवन कुमार गुप्ता, पैंथर्स पार्टी के राज्य प्रधान बलवंत सिंह मनकोटिया, कांगेस के वरिष्ठ नेता सुमित मंगोत्रा, आश्वनी खजूरिया, नेकां के जिला सचिव राम परशोत्तम शर्मा, सहित व्यापार मंडल के सदस्य तथा गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल रहे।