फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: The state will become self-sufficient in milk production, 800 dairy units will open this year

जम्मू-कश्मीर: दुग्ध उत्पादन में प्रदेश बनेगा आत्मनिर्भर, इस साल खुलेंगी 800 डेयरी इकाइयां

Fri, 30 Jul 2021 07:19 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 30 Jul 2021 07:19 PM IST
सार

पशुधन व्यापार मेले में पहुंचे उप राज्यपाल, बोले-जम्मू-कश्मीर को मिल्क सर प्लस प्रदेश बनाने की दिशा में चल रहा है काम। पोल्ट्री उद्योग को बढ़ावा देने के लिए 500 नए व्यावसायिक ब्रॉयरलर फार्म होंगे स्थापित, 26 मोबाइल पशु चिकित्सा क्लीनिक भी।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: The state will become self-sufficient in milk production, 800 dairy units will open this year
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर को दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और अतिरिक्त दुग्ध उत्पादन के लिए इस साल 800 डेयरी तथा इससे जुड़ी इकाइयां स्थापित की जाएंगी। चार हजार मवेशियों को इन डेयरियों में शामिल किया जाएगा। यह बात उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कठुआ जिले के हीरानगर में चल रहे पशुधन व्यापार मेले में वीरवार को कहीं। एलजी ने कहा, पोल्ट्री उद्योग को बढ़ावा देने के लिए 500 नए व्यावसायिक ब्रॉयलर फार्म स्थापित होंगे ताकि नए उद्यमियों को मौका मिल सके।

विज्ञापन


दूरदराज के इलाकों में मवेशियों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 26 मोबाइल पशु चिकित्सा क्लीनिक भी खोले जाएंगे। जम्मू-कश्मीर मिल्क सरप्लस प्रदेश के नाम से जाना जाए इस दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। बहुत जल्द हम यह लक्ष्य प्राप्त करने में सफल होंगे। पशु, भेड़ तथा मछली विभाग के लिए इस साल सरकार ने 338 करोड़ रुपये का बजट रखा है ताकि किसान व्यावसायिक उत्पादन से जुड़ सकें और यहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा जम्मू कश्मीर में एक नई ग्रामीण आर्थिक क्रांति देखी जा रही है जो पिछले 70 वर्षों में नहीं दिखी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: जम्मू में हाई अलर्ट,  सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर आतंकियों ने फेंका ग्रेनेड समेत पढ़े प्रदेश की पांच बड़ी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी तरह का पहला आयोजन
प्रदेश के किसानों को आय के अतिरिक्त स्रोत के साथ पशुपालन क्षेत्र को एक बड़ा प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए केंद्र शासित प्रदेश में अपनी तरह का पहला आयोजन किया गया है। घाटे से निकलकर प्रदेश अतिरिक्त दूध उत्पादन के लिए जाना जाए इस लक्ष्य को लेकर काम किया जा रहा है।

एलजी
किसानों के आर्थिक विकास में हर संभव सहायता कर रही सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed